पशु मेले में घोड़े
- फोटो : Amar Ujala
इस मेले में हर साल घोड़े के शौकीन खरीददार काफी संख्या में पहुंचते हैं। विभिन्न प्रदेशों से घोड़े, खच्चर यहां बिक्री के लिए आए हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उतरांचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी गधे, घोड़े और खच्चर पहुंचते हैं। अधिकतर घोड़ों की खरीद ब्रीडिंग के लिए की जाती है। मेले में मारवाड़ी घोड़ियां और कई अन्य बेहतरीन घोड़े भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।