फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज अजय की शहादत के बाद गुस्से में हैं गांव के युवा, चाहते हैं पाक को दिया जाए करारा जवाब

Tue, 19 Feb 2019 05:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जानी क्षेत्र के बसा-बसी टीकरी समेत आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हैं। यहां का हर युवा सेना में जाकर देश सेवा का सपना देखता है। कई युवा अपने इस सपने को पूरा भी कर चुके हैं। वो सरहद पर जी जान से डटे हुए हैं। और दर्जनों इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें बुलावा आएगा और वो अपनी जिंदगी को देश के नाम लिख देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
martyr ajay kumar
पतला गांव स्थित आईटीआई मैदान में सुबह-शाम कई युवा सेना में जाने की तैयारी करते दिखाई देते हैं। शहीद अजय कुमार के घर पहुंचे युवाओं की फौज में भी पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था। अजय की शहादत पर उन्होंने भी सेना में जाकर दुश्मन को करारा जवाब देने का संकल्प लिया। सरकार से भी इस मामले में सख्त फैसले लेने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
martyr ajay kumar
उन्होंने कहा कि हम देश सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। दिन-रात मेहनत करते हैं। एक बार हमें सेना से बुलावा आ जाए, हम भी अपने भाइयों के साथ आतंकवादियों को करारा जवाब देंगे।

4 of 6
martyr ajay kumar
720 आबादी का गांव है बसा टीकरी
शहीद अजय कुमार के गांव की आबादी 720 है। प्रधान भूपचंद ने बताया कि जाट और जाटव जाति बाहुल्य इस गांव में हर कोई सेना में जाने के लिए तैयार रहता है। इस गांव के एक दर्जन से ज्यादा युवा सीमा की चौकसी कर रहे हैं। यहां के खून में देश सेवा का जज्बा है। जवान होते ही यहां का युवा फौज में जाने का सपना संजोने लगता है। वह भी सीमा पर जाकर दुश्मन को करारा जवाब देना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
martyr ajay kumar
आईटीआई मैदान में बहाते हैं पसीना
सेना में जाने के लिए सुबह और शाम आसपास के कई गांवों के युवा पतला स्थित आईटीआई मैदान में पसीना बहाते हैं। ग्रुप बनाकर कई किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। इसके अलावा देश पर हो रहे हमलों के बारे में भी आपस में वार्तालाप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
martyr ajay kumar
गांवों के युवाओं में होड़
पतला, बसी टीकरी, भवी आदि गांव एक किलोमीटर की परिधि में हैं। यहां के युवाओं में सेना में जाने की होड़ लगी रहती है। युवा एक-दूसरे को आपस में टारगेट देकर तैयारी करते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें