फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: प्रियंका ने एक-एक कर कानूनों की खामियां गिनाईं, पढ़ें, कांग्रेस महासचिव के भाषण की खास बातें

Mon, 08 Mar 2021 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
किसान महापंचायत में मंच से बोलतीं प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे सरधना के कैली गांव में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत के दौरान अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने तीन कृषि कानूनों की खामियों का उदाहरण के साथ समझाया।  प्रिंयका गांधी ने मंच से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।  आगे तस्वीरों में देखें मंच से क्या बोलीं  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी: -
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने कृषि कानूनों को उदाहरण सहित समझाते हुए कहा कि मुझे तो आज तक एक भी किसान नहीं मिला जिसने बताया हो कि कानून बनाने से पहले उनसे पूछा गया था। अगर ये कृषि कानून किसानों के हित में होते तो आज आंदोलन के 100 दिन पूरे नहीं हो गए होते। उन्होंने समझाया: -

पहला कानून: बड़े-बड़े उद्योगपतियों को जमाखोरी की इजाजत देगा। आप कितनी भी जमाखोरी करें कुछ नहीं होगा। इससे किसानों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचेगा।
दूसरा कानून: देश में प्राइवेट मंडिया खोल सकते हैं। इसमें टैक्स नहीं लगेेगा। सरकारी मंडी में टैक्स लगेगा। इससे सरकारी मंडी में टैक्स लगने के कारण लोग प्राइवेट मंडी में जाने लगेंगे। असलियत ये है कि सरकारी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होगा लेकिन प्राइवेट मंडी में आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा।
तीसरा कानून: अगर कोई बड़ा खरबपति आए तो आपसे सौदा करे। आप दस किसान गन्ना उगाओ में 500 रुपये क्विंटल दूंगा। आपने गन्ना उगा लिया। खरबपति उस सौदे को करने के बाद मना कर दे कि मुझे नहीं चाहिए या कह दे कि 500 नहीं में 150 दूंगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। इस कानून में लिखा है अगर किसी किसान को ये नामूंजर है और सही से व्यवहार नहीं किया गया तो किसी अदालत में नहीं जा सकता है। आप सिर्फ एसडीएम तक अपनी शिकायत ले जा सकेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
ट्रैक्टर पर सवार होकर जाती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
लल्लू संग ट्रैक्टर से मंच तक पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका को कैली गांव में पहुंचते ही ट्रैक्टर पर बैठाकर मंच तक लाया गया। ट्रैक्टर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने चलाया। ट्रैक्टर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधायक दल का नेता अनुराधा मिश्रा भी उनके साथ थीं।

4 of 7
ट्रैक्टर पर सवार होकर जाती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
आपका बकाया बना रहे, पीएम मोदी ने तो दो जहाज खरीद लिए
गन्ना किसानों से प्रियंका ने पूछा-बताओ कितना बकाया है। भीड़ से आवाज आई 15 हजार करोड़। प्रियंका ने कहा कि 15 हजार करोड़ तो पूरे देश का बकाया है। यूपी का बकाया 10 हजार करोड़ है। मोदी ने 16 हजार करोड़ में दो हवाई जहाज खरीदे हैं। संसद के सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ रखे हैं। किसान बीमा योजना का 26 करोड़ रुपये भी उनके दोस्तों की जेब में गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका गांधी के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
संसद में मौन में शामिल नहीं हुई सरकार
प्रियंका ने लोकसभा का एक वाकया किसानों को बताया। उन्होंने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी ने 215 किसानों के शहीद होने पर संसद में दो मिनट का मौन रखने का प्रस्ताव रखा था।

इस पर सरकार और प्रधानमंत्री ने किसानों का मजाक उड़ाया। इस मौन में सत्तापक्ष के एक भी सांसद ने भाग नहीं लिया। प्रियंका ने महापंचायत के अंत में आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखवाया।
विज्ञापन

6 of 7
इंदिरा गांधी व प्रियंका गांधी की तस्वीर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सोम गोत्र भुनाने की होड़
महापंचायत में लगे दो होर्डिंग को लेकर ज्यादा चर्चा रही। कांग्रेस की महिला नेता सपना पहले अपने नाम के आगे पुंडीर लिखती थीं। संगीत सोम के निर्वाचित होने के बाद उन्होंने सोम लगाना शुरू कर दिया है। इसी तरह सरधना के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शेर मुहम्मद की किसी होडिँग पर सिर्फ शेर मुहम्मद था तो किसी होडिँग पर शेर मुहम्मद सोम लिखा हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रैक्टर पर सवार होकर जाती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कैमरा देखते ही चले गए प्रधान पति
कपसाढ़ की ग्राम प्रधान के पति मुकेश कुमार प्रियंका की रैली में बैठे थे। जैसे ही उनकी तरफ कैमरे की फ्लैश चली वह बाहर निकल गए। उनसे पूछा भी गया कि क्यों आए थे और क्यों जा रहे हो? उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें