ट्रैक्टर पर सवार होकर जाती प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां संवेदनशील मुद्दे हमेशा से चुनावी रणनीति के केंद्र में रहे हैं। यहां से बना माहौल पूरे प्रदेश के राजनीतिक परिदृष्य को प्रभावित करता है। ऐसे में विपक्षी पार्टियां आंदोलन के जरिए राजनैतिक समीकरण बदलना चाहती हैं।
इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व मेरठ में किसानों की नव्ज भांपने की कोशिश में जुटी हैं।