फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर में शुरू हुई थी नरूला-युविका की प्रेम कहानी, देखें लवली जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 13 Oct 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। टीवी की सबसे लवली जोड़ी की प्रेम कहानी 'बिग बॉस सीजन 9' से शुरू हुई थी। अधिकतर रिएलिटी शो में दिल मिलते हैं और फिर शो खत्म होने पर रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। लेकिन युविका और प्रिंस का प्यार शो खत्म होने के बाद भी वैसा ही रहा। कुछ दिन पहले ही युविका और प्रिंस ने सगाई की थी। अब इस लवली जोड़े ने शादी भी कर ली हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो
'बिग बॉस' सीजन 9 से सुर्खियों में आए प्रिंस नरूला व अभिनेत्री और यूपी की बड़ौत निवासी युविका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। ट्विटर व फेसबुक पर दोनों के मेहंदी समारोह का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो
नगर की नई मंडी निवासी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी वैसे तो फतेहपुर पुट्टी गांव की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 22 दिसंबर 1991 को बड़ौत में हुआ था। इनके पिता रामनरेश कश्यप शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं।

4 of 9
फाइल फोटो
युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो एक पक्की' आदि फिल्में कर चुकी हैं। कन्नड फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो
शादी के प्रीवैडिंग शूट में भी ये जोड़ी शानदार नजर आ रही है। इससे पहले बुधवार को हुए मेंहदी के आयोजनों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो में युविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिस नरूला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने हैं।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो
युविका ने लहंगे के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी है। इंटरनेट पर शेयर की गयी प्रिंस और युविका के वीडियो में दोनों अपनी मेहंदी सेरेमनी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। प्रिंस और युविका ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था और दोनों के प्यार की शुरूआत इसी शो के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
आगे देखिए और फोटो-

8 of 9
फाइल फोटो
फोटो
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें