फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई यूपी में पुलिस वाले सुरक्षित नहीं? सबूत के लिए देखें ये 9 तस्वीरें

Sat, 13 Oct 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस वाले कितने सुरक्षित है, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। जैसे कि पहले गुरुवार को मुजफ्फरनगर में सीओ समेत कई अधिकारियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। यही नहीं बल्कि सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद फिर शुक्रवार को बिजनौर में भी पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। सिलसिला यही नहीं रुका फिर से मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस पर हमला बोल दिया गया। इन तीनों घटनाओं में इंस्पेक्टर समेत दर्जनों पुलिस वाले घायल हुए है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में दो समुदाय के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। यही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने लाठियों से पुलिस का सामने किया। फोटो में देख लग रहा है, जैसा कि ग्रामीणों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन

3 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यहां मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। जहां गांव इलाहबास में धार्मिक स्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

4 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस के एक धार्मिकस्थल को गिराने के प्रयास की सूचना फैलने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खदेड़ने पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

5 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में यथास्थिति का फैसला होने पर विवाद का निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नहटौर गांव इलाहबास में चामुंडा देवी का प्राचीन देवस्थल है। नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई करके देवस्थल के ऊपर एक कमरा बना दिया था। शुक्रवार की सुबह दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मकान की दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख ये लोग फरार हो गए। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गए। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में दीवार बनानी शुरू कर दी। दोनों समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

8 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने देवस्थल पर बनाए गए कमरे को गिराने का प्रयास किया। इस बात पर एक समुदाय के ग्रामीण भड़क गए। महिलाओं सहित कई लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के लाठी फटकारने पर ग्रामीणों ने पथराव और डंडे लेकर पुलिस पर टूट पड़े। पथराव शुरू होने पर गांव में भगदड़ मच गई। सीओ धामपुर सहित पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें