फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिधरा से भरी चुनावी हुंकार, देखें रैली की ये 13 तस्वीरें

Thu, 28 Mar 2019 10:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 2019 का चुनाव क्रांतिधरा से शुरू करने के पीछे एक वजह है। 1857 में इसी जगह से स्वतंत्रता का बिगुल बजा था। यही कारण है कि नए भारत के निर्माण के लिए यहां से शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आशीर्वाद मांगा था। आपने भरपूर प्यार दिया। आपने आशीर्वाद दिया था। मैंने कहा था ब्याज सहित लौटाऊंगा। मैने जो काम किया है। उसका हिसाब भी दूंगा। अपना हिसाब दूंगा और दूसरों का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ साथ चलने वाले हैं। एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है। दूसरी तरफ फैसले टालने वाली सरकार है। एक तरफ दमदार चौकीदार है, एक तरफ जालसाजी, वंशवाद है, दागदारों की भरमार है। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

2 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली के चलते एनएच-58 पर हर तरफ समर्थकों के हाथ में बीजेपी के झंडे ही दिखें।
विज्ञापन

3 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों को ना धूल की चिंता थी और ना ही तेज धूप की। उनके मुंह पर एक ही नारा था मोदी जिंदाबाद... मोदी जिंदाबाद।

4 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली की खास बात यह रही कि पीएम मोदी को देखने के लिए कॉलेज के छात्र भी रैलीस्थल पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली के चलते व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो जाए। इसके लिए पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें। फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से एसएसपी नितिन तिवारी दौड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा से लेकर भगवती कॉलेज तक सिर्फ बीजेपी के समर्थक ही समर्थक दिख रहे थे।
विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पीएम मोदी की रैली में पहुंचने के लिए लोगों में कितना उत्साह था।

8 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली में पुरुष ही नहीं बल्कि महिला समर्थक भी काफी बड़ी संख्या में पहुंचीं।

9 of 13
पीएम मोदी की रैली में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बसों की छत पर बैठे और टेंपो पर लटके ये लोग कहीं और नहीं बल्कि पीएम मोदी की रैली में ही जा रहे थे।

10 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और मुंह पर एक ही नारा था। मोदी जी को फिर से जिताना है।

11 of 13
पीएम मोदी की रैली में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाहनों से ही नहीं बल्कि कुछ समर्थक तो पैदल चलकर भी पीएम मोदी की रैली में पहुंचे।

12 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
प्रमोद नाम का एक व्यक्ति जैसे ही रैलीस्थल पहुंचा तो सभी की नजरें उस पर कुछ देर के लिए टिक गईं। प्रमोद कुर्ता- पायजामा पहनकर पहुंचे। जिस पर लिखा था मैं भी चौकीदार हूं।
विज्ञापन

13 of 13
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि काफी समर्थक मोदी का मुखौटा पहन कर आए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें