2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को उत्तर प्रदेश के क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मंच पर मौजूद हैं।
वहीं, पीएम मोदी की रैली को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। उधर, पीएम मोदी की रैली को देखने के लिए महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।