सरधना के मंढ़ियाई के घोड़ा मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों से महंगी नस्लों के घोड़े को देखने वालों भीड़ लगी है। मेले में पहुंचे नुकरी नस्ल के करीब 17 लाख की कीमत का घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सात दिवसीय मेले में दूर दराज से आने वाली व्यापारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, जम्मू, गुजरात सहित अन्य राज्यों से आए व्यापारियों ने यहां डेरा जमा रखा है।