फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव, अफसरों को दौड़ाया, फायरिंग

Mon, 02 Apr 2018 10:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस से भिड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जाम लगा रहे लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस के दो वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठी फटकारी, साथ ही हवा में गोली भी चलाई। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
दलित समाज के लोगों ने गांव बावैल बुजुर्ग में सुबह लगभग साढ़े दस बजे सड़क पर लोहे के पोल डालकर दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने दलितों को दो मिनट में जाम खोलने की चेतावनी दी। लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने उन पर लाठियां फटकारीं। पुलिस के बल प्रयोग करने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जाम खुलवाने की अपील करने की बजाय सीधे दो मिनट का समय देकर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ में शामिल महिलाओं ने पास की ही एक दीवार से ईंटें निकालकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पढ़ें : मेरठ बवाल की Live तस्वीरें, 500 वाहनों में तोड़फोड़, दर्जनों बसों को फूंका

4 of 7
सहारनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग भी की। लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया। लोगों ने पुलिस की डायल 100 एवं एंटी रोमियो गाड़ियों पर अपना गुस्सा उतारा। गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पथराव और फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीओ शिवराज सिंह, एसडीएम वैभव शर्मा एवं तहसीलदार हर्ष चावला भी पहुंचे। साढ़ौली कदीम के ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम एवं बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें : SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 7
सहारनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने समझाकर लोगों को शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद लोगों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने और लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सहारनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बाबैल बुजुर्ग की घटना को छोड़कर जिले भर में बंद के दौरान शांति रही। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से पूरे आंदोलन की वीडियोग्राफी कराई गई है। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाएगी।- बबलू कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें