फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 10:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
एसओ की गाड़ी फूंकी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर में बड़े स्तर पर उपद्रव करने की फूलप्रूफ प्लानिंग की गई थी। खास मकसद को लेकर लोगों को साथ जोड़ने का सिलसिला जिले में चल रहा था। बस मौके की तलाश थी। रविवार को भी सोशल साइट के जरिये अफवाह फैलाई गईं कि दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करके दलितों को कमजोर करने की भाजपा सरकार तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार को भारत बंद की आड़ में योजनाबद्ध तरीके से बवाल शुरू कर दिया गया। इतना सब कुछ चलता रहा। लेकिन पुलिस और प्रशासन इसको भांपने में पूरी तरह से फेल साबित हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शहर की जो स्थिति हुई है, इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन है। उपद्रवी शहर में दंगा कराने का प्लान बनाते रहे और प्रशासन का खुफिया तंत्र सोता रहा। तीन दिन से उपद्रवी सोशल साइट पर सक्रिय थे। एक-दूसरे को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। बवाल करने का दिन निर्धारित करने का लोग इंतजार कर रहे थे।

4 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेरठ में एक साथ एक मंच पर जुड़ने की बात सोशल साइट पर तय हुई। सोमवार सुबह गांव-गांव से लोग शहर की तरफ कूच करने लगे। इसके बावजूद भी पुलिस स्थिति को नहीं भांप सकी। शायद पुलिस को यकीन नहीं था कि शहर में इतना बड़ा बवाल हो जाएगा।

पढ़ें : भारत बंद: मेरठ में भारी बवाल, वाहनों में आगजनी-तोड़फोड़, पूरा शहर जाम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

पुलिस का मैनेजमेंट औंधे मुंह पड़ा

5 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह 10 बजे देहात के इलाकों से लोग शहर की तरफ बढ़ना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ने लग गई। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड और किला परीक्षितगढ़ रोड से लोगों का हजूम उमड़ने लगा।
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों के हाथों में डंडे थे और वे सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। हजारों की भीड़ शहर में तरफ बढ़ती जा रही थी, इसके बावजूद पुलिस स्थिति नहीं समझ सकी। पुलिस प्रशासन का मैनेजमेंट उपद्रवियों के सामने औंधे मुंह जा गिरा।

पढ़ें : भारत बंद का असर: मेरठ में नहीं थम रहा बवाल, मुजफ्फरनगर में कई गाड़ियां फूंकी
विज्ञापन

उपद्रवियों के आगे नतमस्तक पुलिस

7 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा बाईपास पर उपद्रवियों ने शोभापुर पुलिस चौकी फूंक दी। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आगजनी की। बाईपास पर अराजकता का माहौल था। लेकिन यहां भी पुलिस-प्रशासन समय से स्थिति को समझ नहीं पाया।

8 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर मंच से ऐलान किया गया कि हम कफन बांधकर घर से निकले हैं। चेतावनी दी कि आंख उठाई तो आंख निकाल लेंगे। लेकिन पुलिस फोर्स तमाशबीन बनकर देखती रही। भीड़ उग्र होती गई और बवाल होता गया।

हालात बेकाबू होने पर टूटी नींद  

9 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा बाईपास के बाद कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर बवाल हुआ। गोलियां चलीं, पुलिस की गाड़ी धू धू जलने लगी। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश हुई कि मेरठ कचहरी में भी बवाल हो गया। स्थिति बेकाबू हो चुकी है। चारों तरफ पथराव हो रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
तब जाकर पुलिस अफसरों की नींद टूटी और पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। एसएसपी खुद फोर्स लेकर कचहरी पहुंचीं। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें