फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक

Thu, 26 Sep 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
विधायक नाहिद हसन की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला
कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि जिला एवं सत्र न्यायालय से तीन मामलों में अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद विधायक पक्ष हाईकोर्ट से राहत पाने की जुगत में लगे हैं। उधर, विधायक गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयागराज, लखनऊ में डेरा डाला हुआ है। साथ ही मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की 11 टीमों को विधायक नाहिद हसन को तलाश करने में कामयाबी नहीं मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विधायक नाहिद हसन की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन पक्ष द्वारा कैराना में जिला एवं सत्र न्यायालय से अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। बताया जा रहा है विधायक पक्ष प्रयागराज हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी लगाने के प्रयास में हैं। उनके द्वारा हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी लगाने भी चर्चा चली, लेकिन अधिकृत पुष्टि नहीं हुई। इसके लिए तैयारी चल रही है, दो दिन पूर्व पुलिस को विधायक की लोकेशन वहां मिली थी, जिसके बाद से पुलिस टीम वहां डटी है।
विज्ञापन

3 of 5
विधायक नाहिद हसन की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला
उधर, विधायक के नहीं मिलने से नौ सितंबर को संदिग्ध गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर एसडीएम से हुई बहसबाजी के मामले में दर्ज केस की विवेचना भी लटकी हुई है। क्योंकि पुलिस को अभी तक ना तो वह संदिग्ध गाड़ी मिली है और ना ही ही उसके कागजात। ऐसे में पुलिस की जांच भी आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे में केस की विवेचना धीमी हो रही है। लिहाजा पुलिस पर भी विधायक की गिरफ्तारी का दबाव है। ऐसे में यदि विधायक जल्द नहीं मिलते तो पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट भी ले सकती है। इसकी तैयारी भी चल रही है। वहीं पुलिस ने विधायक की जानकारी के लिए मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे सपा विधायक नाहिद हसन, अब गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, ये है पूरा मामला

4 of 5
विधायक नाहिद हसन की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला
ध्यान बंटाने का प्रयास तो नहीं
पुलिस को दो बार विधायक के मोबाइल की लोकेशन मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बताया था कि उनकी लोकेशन प्रयागराज और फिर दिल्ली में मिली थी। वहां पुलिस टीमें भेजी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि ये सब पुलिस का ध्यान भटकाने को हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधायक नाहिद हसन की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमें विधायक की तलाश में जुटी हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। विधायक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। जानकारी मिल रही है कि उनके लोग हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए प्रयासरत हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में है। - अजय कुमार, एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें