फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: हुक्का बार में शराब पार्टी पर छापा, पुलिस अफसरों को देख हैरान रह गईं युवतियां, कई हिरासत में

Mon, 10 Sep 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के पॉश आबूलेन से पहले वेस्ट एंड रोड पर एसपी सिटी ने रविवार को छापा मारकर कॉफी शॉप की आड़ में चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया। मौके से काफी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर,शराब की बोतलें आदि सामान बरामद हुआ। मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब दो दर्जन युवक-युवतियां को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे स्कूली छात्र-छात्राओं को परोसा जा रहा था नशे का सामान:-
विज्ञापन

शाम पांच बजे पुलिस ने कॉफी शॉप पर डाली रेड

2 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे सदर थाना और महिला पुलिसकर्मियों के साथ इस कॉफी शॉप पर छापा मारा। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो गेट नहीं खोला गया। पुलिस शीशे का लॉक खुलवाकर ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। एसपी सिटी के अनुसार यहां हुक्का बार चल रहा था। बार के अंदर करीब 20 युवक और चार युवतियां थी। वहां हुक्का और शराब पार्टी चल रही थी। इस परिसर में गेम खिलाने वाला बोर्ड भी था। जिससे यहां जुआ खेले जाने की भी आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर युवकों ने की भागने की कोशिश

3 of 9
कॉफी शॉप में मिली शराब की खाली बोतलें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख स्टाफ भी सकपका गया। वहां मौजूद कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पहले ही चारों तरफ फैल चुकी थी। वहां मौजूद दो बार संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी के अनुसार ये कैफे अतुल ऐरन निवासी सदर बाजार का बताया गया, जिसे विवेक विहार पल्लवपुरम रुड़की रोड निवासी रोहित और कृष्णा नगर पल्लवपुरम निवासी प्रियांशु धामा संचालित कर रहे थे। इनमें प्रियांशु को रालोद नेता बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री के अनुसार रोहित, प्रियांशु और विवेक  एरन के खिलाफ तंबाकू एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहित और प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हुक्के, तंबाकू और शराब की खाली बोतलें मिली हैं। 

हम तो बर्थडे पार्टी कर रहे थे 

4 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कॉफी हाउस में छापा लगने के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद चार युवतियों से पूछताछ की तो एक युवती बोली कि हम तो बर्थडे पार्टी करने आए थे। उनके नाम पते और परिजनों के मोबाइल नंबर पूछे गए तो वो सकपका गईं। हाथ जोड़कर बोलीं कि ऐसा मत करो। परिजनों को मत बुलाओ। एसपी सिटी ने कहा कि तुम्हें यहां हुक्के चलते नजर नहीं आए। बदबू नहीं आई। यदि आप बर्थडे पार्टी करने आए थे तो क्यों परेशान क्यों हो। परिजनों को आने तो उन्हीं के साथ तुम्हें भेजा जाएगा। बाद में चारों युवतियों को परिजनों की सुपुर्दगी में ही दिया गया।
विज्ञापन

स्कूली छात्रों को बिगाड़ रहे हुक्का बार

5 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार इस तरह चल रहे हुक्का बार स्कूल-कालेजों के छात्र छात्राओं को बिगाड़ रहे हैं। उन्हें नशे का आदि बनाते हैं। इनके चक्कर में फंसकर अच्छे भले परिवारों के बच्चे गलत राह पर चलते हैं। यहां भी मिले अधिकांश बच्चे स्कूल कालेजों के छात्र हैं। इनमें से अधिकांश हाई क्लास फैमिली के बच्चे भी हैं। इनके परिजनों को भी पता चलना चाहिए वे क्या कर रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बर्थ थे पार्टी की बात कही।
विज्ञापन

कॉफी शाॅप से हुक्के तंबाकू और शराब बरामद

6 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
 इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री के अनुसार रोहित निवासी विवेक विहार पल्लवपुरम और प्रियांशु धामा निवासी कृष्णा नगर पल्लवपुरम और बिल्डिंग के मालिक विवेक  एरन के खिलाफ तंबाकू एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से रोहित और प्रियांशु को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मौके से हुक्के ओर तंबाकू बरामद हुए हैं। शराब की खाली बोतले वहां थी। वहां मिले 23 युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उनके परिजनों को बुलाकर सपुर्द कर दिया गया है। चार युवतियों को बार से ही परिजनों को बुलाकर सपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पर सवालिया निशान

7 of 9
कुछ ऐसा था कॉफी शॉप का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कॉफी हाउस के नाम पर हुक्का बार के भंडाफोड़ ने थाना पुलिस पर भी सवालिया निशान खडे़ कर दिए हैं। सवाल उठता है कि क्या थाना पुलिस को इसका पता नहीं था? या फिर जानकर भी अंजान थी। नए थानाध्यक्ष के चार्ज लेते ही इसका भंडाफोड़ होना चर्चाओं का विषय बना है। दबिश के दौरान मौके पर जमा व्यापारियों ने भी कहा कि ये सब कई दिन से चल रहा था। 

महीनों से चल रहा था नशे का कारोबार

8 of 9
युवकों को कॉफी शॉप से बाहर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दबिश के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इनमें कई आसपास के व्यापारी भी थे। दबिश के बाद लौट रहे एसपी सिटी से भी लोगों ने कहा कि यहां पर ये सब महीनों से चल रहा था। नई उम्र के बच्चे यहां आते थे मगर आज तक पुलिस ने कुछ नहीं किया। लोग भी इस कार्रवाई से खुश थे। लेकिन इस कार्रवाई से थाना पुलिस पर भी सवाल उठते हैं। काफी हाउस से सदर थाना एक किमी से भी कम है लेकिन इसके बावजूद पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी। इससे पूर्व जब भी यहां कार्रवाई हुई सब कुछ ओके मिला। एक दिन पूर्व ही थाने के इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है।
विज्ञापन

नए थानाध्यक्ष आते ही हुई कार्रवाई

9 of 9
कॉफी हाउस में छानबीन करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
नए थानाध्यक्ष सुभाष अत्री ने रविवार को ही चार्ज लिया है। नए थानाध्यक्ष के आते ही हुई ये कार्रवाई खुद में भी चर्चा का विषय बनी है। इस क्षेत्र के कई और कॉफी हाउस काफी चर्चित रहे हैं। एसपी सिटी ने भी कहा कि क्षेत्र में कुछ और जगह ये सब होने की जानकारी मिल रही है जिन पर कार्रवाई होगी, लेकिन पुलिस किसी को नहीं चलने देगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें