फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरों ने बेखौफ होकर खंगाला घर, फ्रिज से निकालकर खाए फल-ब्रेड और ले उड़े 1 करोड़ का सामान

Sun, 09 Sep 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
घटना की जानकारी लेते पुलिस व फोरेंसिक टीम के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के मेरठ की है जहां एक कारोबारी के मकान में शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाकर 20 लाख रूपये की नगदी और जेवरात सहित करीब 1 करोड़ रुपये की चोरी हो गई। चोरी की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे चोरों ने दिया इस सनसनीखेज घटना को अंजाम :-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मामले की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम की शीलकुंज में बलविंदर सिंह का मकान संख्या 1230 है। इस मकान में बलविंदर की सास सतबीरी रहती है। बलविंदर सिंह की परतापुर में बुलेट प्रुफ जाकेट व अन्य सामान का कारोबार करते है। बलविंदर की पत्नी रीमा ने बताया कि वह अपने दूसरे मकान शास्त्रीनगर में रहती है। इस मकान में उनकी मॉ सतबीरी रहती है। बीमारी के कारण एक सप्ताह पूर्व वह यहां का ताला बंद कर शास्त्रीनगर वाले मकान पर चली गई थी। रीमा ने बताया कि रसोई की खिड़की को चोरों ने काट दिया और उसमें रास्ता बनाकर अंदर घुस गये। चोरों ने 65 तौले सोना, करीब 30 से 35 लाख रुपये रोडो, रोलेक्स, राटो की 18 से 20घड़ी सोने के जेवरात, विदेशी चश्मे, करीब दो लाख रुपये के पैन, अंगुठी, एलसीडी, लैपटॉप, मोबाइल, पावर बैंक, हार्डडिस्क सहित सारा सामान खंगालकर ले गये। इसके अलावा करीब 20 लाख सोने के कंगन, चांदी के बर्तन चोरी कर पीछे के रास्ते से चले गये।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय जब सफाई करजे वाली पहुंची तो उसने घटना की सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसी से मिली सूचना के बाद रीना मौके पर पहुंची और पुलिस को बुलाया।  घटना के बाद फोरसिंक टीम फोरसिंक यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल की। देर शाम तक अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। बेखौफ होकर पूरा मकान को खंगाल कर सारा सामान ले गये। चोरों ने कारोबारी के मकान को बेखोफ होकर खंगाला। सभी लॉकरों को चोरों ने तोड़ डाला था और सेफ, अलमारी और बेड से सभी सामान निकालकर ले गये। कोई भी कीमती सामान घर में नहीं छोड़ा। सीओ पंकज सिंह ने घटना को देखते ही कहा कि किसी जानकार ने घटना को अंजाम दिलाया है। जिसे सभी सामान का बारीकी से पता होगा। उन्होंने इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।  

चार से पांच रही है बदमाशों की संख्या   

4 of 5
घर के सदस्यों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शील कुंज कालोनी में बदमाशों ने बुलट प्रुफ फैक्ट्री संचालक बलविंदर सिंह के दो मकान छोड़कर भी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके और बदमाश घटना को अंजाम देकर जंगल के रास्ते से फरार हो गए। कालोनी के लोगों का कहना है कि महीनों पहले भी कालोनी में चोरी हुई थी। कालोनी में चोरी की घटना होने से  लोग परेशान है। पुलिस ने बताया कि बलविंदर सिंह लखनऊ गए हुए थे, अभी तक वह लखऊन से नहीं लौटे है। परतापुर में बलविंदर सिंह बुलेट प्रुफ जैकेट और गाड़ी बनाने की फैक्ट्री है। उनके शील कुंज वाले मकान में उनकी सास रहती है। वह लखनऊ होने के कारण कई दिन से मकान पर नहीं आए है, अक्सर मकान के बंद होने पर भी वह देखने के लिए आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज से निकालकर खाए फ्रूट और ब्रेड  

5 of 5
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
शील कुंज कालोनी में हुई घटना से पूरी कालोनी में दहशत है। कालोनी में जिस तरह से चोरी हुई है, उससे लग  रहा है कि बदमाशों क संख्या चार से पांच रही है। बदमाश को कोई खौफ नहीं था और बैखोफ होकर अंजाम दिया। बदमाश पूरा घर खंगाल कर ले गए, और खाली खोल वहीं पर डाल गए। पुलिस का भी मानना है कि बदमाशों की संख्या 5 के आसपास रही होगी। फ्रिज में कुछ फ्रूट और ब्रेड रखे हुए थे, बदमाश उन्हे भी खा गए। मौके पर पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने गांव में जगह जगह से फ्रिंगर प्रिंट लिए है, कालोनी में हुई घटना के दौरान बदमाशों ने फ्रूटस और ब्रेड का भी आंनद लिया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि बदमाशों को पुलिस का और कालोनी की सिक्योरिटी का कोई डर नहीं था। बेखोफ होकर उन्होने घटना को अंजाम दिया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें