फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये

Mon, 18 Jul 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ में पुलिस ने पकड़ा कैसिनो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दिल्ली-दून बाईपास के होटल ओक ट्री में शनिवार की रात चल रही कैसिनो पार्टी में शराब और कबाब का पूरा इंतजाम था। पुलिस ने छापा मारकर कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। मेरठ में कैसिनो का सिंडिकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड रवि, कपिल और पीयूष पहले भी कई आयोजन कर चुके हैं। मेरठ से पहले ये देहरादून और मुंबई, हरियाणा में भी कैसिनो पार्टी करा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये अरबों का खेल कर चुके हैं।

मेरठ में भी करोड़ों का खेल होना था। पुलिस का कहना है कि इनके खातों के बारे में भी जानकारी कर रकम सीज कराई जाएगी। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि आरोपी 50-100 रुपये के क्वाइंस रखते थे। खेलने वाले को शुरू में दो लाख रुपये नकद रखने होते थे। खेल के बाद आयोजक रवि, पीयूष और कपिल क्वाइंस एकत्र करते हैं और पांच फीसदी रकम काटकर जीतने वाले को ऑनलाइन भुगतान करते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मौके पर मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
परतापुर के कई होटल पुलिस के रडार पर
परतापुर थाना क्षेत्र के कई होटल पुलिस के रडार पर हैं। इस इलाके में कुछ समय पहले एक होटल में गाजियाबाद व दिल्ली के दर्जनों युवक-युवती पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि इसमें स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत रहती है। इसी कारण एसओजी ने सीओ क्राइम के नेतृत्व में ओक ट्री रिसॉर्ट में छापा मारा। होटल में पहुंचने के बाद ही परतापुर इंस्पेक्टर को बुलाया गया।

शहर के अधिकांश बड़े होटल व रिसॉर्ट परतापुर थाना क्षेत्र में हैं। आसपास के जनपदों और राज्यों से आने वाले रईसजादे जुआ खेलने और अय्याशी के लिए इन्हीं होटलों को चुनते हैं। इसके बाद यह रईसजादे दिल्ली-देहरादून हाइवे से आसानी से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
गोवा के क्लब से आईं थीं छह नेपाली महिलाएं
पकड़ी गईं छह नेपाली महिलाएं गोवा के क्लब से बुलाई गई थीं। नेपाली महिलाएं क्वाइंस बांटकर कैसिनो खेलने वालों के पास बैठती थीं। दिल्ली और हरियाणा से आई महिलाएं शराब सर्व करती थीं। इन सभी को दस हजार रुपये प्रतिदिन और किराया देकर बुलाया जाता था।
 

4 of 9
होटल ओक ट्री - फोटो : अमर उजाला
सूचना लीक न हो इसलिए बरती सावधानी
एसपी क्राइम अनित कुमार की एसओजी और एएसपी ब्रह्मपुरी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। अफसरों को अंदेशा था कि छापे की सूचना लीक हो सकती है। परतापुर पुलिस को कार्रवाई के वक्त ही शामिल किया गया। बाद में परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून, गुजरात, हरियाणा के हैं आरोपी
कैसिनो में पुलिस ने जिन नौ महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है वह सभी मेरठ से बाहर के हैं। पकड़े गए आरोपी गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पकड़े गए युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला
कहां से कौन आरोपी
दिल्ली: कपिल, रवि, नरेश सैमवाल, दीपक, राकेश, लक्ष्य गौतम, गुरुशरण सिंह, रुद्रप्रताप, सौरभ कुमार, सागर भंडारी,विशाल
देहरादून: पीयूष गर्ग , राज कुमार, मनोज साहनी, भरत शर्मा, वरुण कुमार, राजीव कुमार, संजय थापा, प्रवीण,नीरज
बागपत: नितिन
शामली: अरविंद
हरियाणा: अजय गुप्ता, ऋषिपाल, हरीश, संजय, देशराज, अजय कुमार
पूना: अली असगर
हरिद्वार: शिवम
गाजियाबाद:  सत्यप्रकाश, रविंदर
गुजरात: मनोज राजौरिया
विज्ञापन

7 of 9
पकड़ूूी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ये महिलाएं पकड़ी गईं
प्रिंशी, अमरेंद्र कौर, गुरुप्रीत कौर, संजू थापा, राधिका श्रेष्ठा, निशा, स्यामन, तारा कार्की, संजना।
 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नितिन और अरविंद ने लीज पर लिया था रिसॉर्ट
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा निवासी नितिन और शामली के सिंभालका गांव के अरविंद ने ओक ट्री रिसॉर्ट को दो साल पहले लीज पर लिया था। यह लोग रिसॉर्ट में शादियां भी कराते थे। एसपी क्राइम ने दावा किया है कि मेरठ में आरोपियों ने पहली बार कैसिनो पार्टी आयोजित की थी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
खंगाल रहे रिकॉर्ड
रिसॉर्ट में कैसिनो चलाने के मामले में पकड़े गए सभी 43 आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। इनके आपराधिक रिकाॅर्ड की भी जांच की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें