मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
यातायात नियमों के पालन का करें संकल्प
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने छात्रों से कहा कि आज संकल्प लें कि आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, धीमी गति से वाहन चलाने का सुझाव देंगे। हमारे देश में हत्या से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं। पुलिस अभियान भी चला रही है, करवाचौथ का व्रत नहीं करेंगे अगर हेलमेट नहीं लगाया। एसपी सिटी ने कहा कि सभी विद्यार्थी संकल्प लें कि आप सभी एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करेंगे। समाज में जब भी किसी घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखेंगे तो उसकी मदद करेंगे। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएंगे। सोशल मीडिया, मोबाइल फोन का प्रयोग कुछ सीखने के लिए, ज्ञान बढ़ाने के लिए और अच्छी जानकारियां हासिल करने के लिए करेंगे। न कि गलत सीख लेंगे।