सीएम योगी से मिलने जाते युवक को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
सीएम की सुरक्षा में एसपी शैलेष कुमार पांडेय के अलावा पांच एएसपी, 21 सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 500 कांस्टेबल, पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल लगाया। महिलाओं की चेकिंग की व्यवस्था अलग से की। महिला पुलिस ने सघन चेकिंग की। मंच के पास जाने के लिए कई लोगों की पुलिस कर्मियों से नोंक झोंक भी हुई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। मंच के पास सादे कपड़ों पर पुलिस अफसर तैनात थे। पूरा कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी बना रहा। छतों पर दूरबीन से पुलिस कर्मियों ने लोगों पर नजर रखी।