फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से निकाला 'सोना', तैराकों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर, आप भी देखें ये शानदार तस्वीरें

Tue, 11 Sep 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के विद्या ग्लोबल स्कूल सीबीएसई शाखा में सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, कार्यकारी निदेशक विशाल जैन, प्रिंसिपल विनीत सूद ने किया। सीबीएसई की ओर से पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल शामिल हुए। छात्रों ने मार्च पास्ट से स्वागत किया। 13 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर 11, 14, 17, एवं 19 आयुवर्ग के 103 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।  पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल ने छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पहले दिन 27 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर खेल अफसर विपिन चोखर, अनिल शर्मा, दिवाकर चौधरी व स्टाफ ने सहयोग दिया। पहले दिन ही नोएडा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खुद को स्थापित कर लिया। सभी प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक नोएडा के सीबीएसई स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने जीते।  आगे देखें  प्रतियोगिता की उम्दा तस्वीरें:-

 
विज्ञापन

2 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
1500 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में खेतान पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के उदय तुलस्यान, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्धनगर के अविरत शर्मा, डीएलएफ  पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के आदित्य सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम फादर ऐंगल स्कूल नोएडा के शंकदीप घोष, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्धनगर गामा-2 के सरिम वालेखां, तृतीय स्थान पर स्टेप बाई स्टेप ताज एक्सप्रेस के आदित्य प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

3 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएससी गौतमबुद्धनगर की आयुषी रॉय, द्वितीय स्थान पर डीपीएस सेक्टर 30 गौतमबुद्धनगर की सरगुन जिंदल तथा तृतीय स्थान पर डीपीएस इन्दरापुरम गाजियाबाद की शुभी गुप्ता रहीं। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्ध नगर के शर्दुल सिंह, द्वितीय स्थान पर स्टेप बाई स्टेप ताज एक्सप्रेस के कबीर बावा तथा तृतीय स्थान पर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल काठगोदाम के प्रभात सिंह ढपोला रहे।

4 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डीपीएससी गामा-2 गौतमबुद्ध नगर की अनन्या सिंह, द्वितीय स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की अनशिता तथा तृतीय स्थान पर फादर ऐंगल स्कूल गौतमबुद्ध नगर की शिवी सिंह रही।200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर लोटस वैली स्कूल गौतमबुद्ध नगर के साहिल पंजवानी, द्वितीय स्थान पर इन्द्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल के मृदुल शर्मा तथा तृतीय स्थान पर डीपीएस सेक्टर 30 गौतमबुद्ध नगर के आदित्य चोपड़ा रहे।
विज्ञापन

5 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएस इन्द्रापुरम गाजियाबाद की शिष्ठी रावत, द्वितीय स्थान पर उत्तम स्कूल गाजियाबाद की मिष्ठी वत्स रहीं। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्ध नगर के अर्जुन बतरा, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर के हार्दिक ढाका तथा तृतीय स्थान पर खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के निशांक भार्गव रहे।
विज्ञापन

6 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर की नव्या सिंगल, द्वितीय स्थान पर ईकोल ग्लोबल स्कूल देहरादून की अनुष्का अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर टेरेसा स्कूल काठगोदम की सिया ढपोला रहीं। 50 मीटर बैकस्ट्रोक अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इन्टरनेशनल स्कूल नोएडा के आर्यन गुप्ता, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर के हार्दिक ढाका तथा तृतीय स्थान पर डीएलएफ  पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के आदित्य सिंह रहे।
विज्ञापन

7 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
50 मीटर बैकस्ट्रोक अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर के शरिम वालेखां, द्वितीय स्थान पर स्टेप बाई स्टेप के आदित्य प्रताप सिंह तथा तृतीय स्थान पर लोटस वैली गौतमबुद्ध नगर के शिविन कपूर रहे। 50 मीटर बैकस्ट्रोक अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर स्टेप बाई स्टेप की देविका ओझा, द्वितीय स्थान पर सोमरवेली स्कूल गाजियाबाद की अनिका घई तथा तृतीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर की हुनर चोपड़ा रहीं।
विज्ञापन

8 of 8
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
50 मीटर बटरफ्लाई अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्ध नगर के आर्यन गुप्ता, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्धनगर के हार्दिक ढाका तथा तृतीय स्थान पर डीएलएफ. पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के आदित्य सिंह रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर की अर्गता सिरोही, द्वितीय स्थान पर डीएलएफ. पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की मान्या मेहता तथा तृतीय स्थान पर ईको ग्लोबल स्कूल की अनुष्का अग्रवाल रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें