- शराब का सेवन करने से हालत बिगड़ने पर एक व्यक्ति को खेकड़ा में कराया गया भर्ती
- चार लोगों का बिना पोस्टमार्टम किया गया अंतिम संस्कार
- गुरुवार को एक की अंतिम यात्रा रुकवाकर कराया पोस्टमार्टम, कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
- अपर मुख्य सचिव गृह ने ली जानकारी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने गांव में डाला डेरा
उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में 24 घंटे के भीतर पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चार मृतकों का बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरुवार को श्याम लाल प्रजापति (45) की मौत के बाद जहरीली शराब के सेवन से मौत का शोर लखनऊ तक गूंजा। अपर मुख्य सचिव गृह ने जानकारी ली।
विज्ञापन
2 of 8
जहरीली शराब मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
डीएम शकुंतला गौतम ने अंतिम यात्रा रूकवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई, जिस कारण विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ राजेश मढ़ी ने बयान लिए। जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। मृतकों के घर से बरामद हुई खाली बोतलों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
जहरीली शराब मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह चार बजे श्याम लाल प्रजापति (45) की हालत बिगड़ी। परिजन स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्वीकार किया मृतक शराब पीता था। इस बीच लखनऊ तक जहरीली शराब से मौत का शोर मच गया। थाने तक मामला पहुंचा। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो दिन में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
4 of 8
जहरीली शराब मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ा तो एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रात मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जबकि भाई ने जहरीली शराब से मौत होना बताया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने लगे। श्मशान घाट पहुंचने से पहले ही डीएम शकुंतला गौतम ने उन्हें ूकवाया।
विज्ञापन
5 of 8
जहरीली शराब मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने मोबाइल पर मृतक के बेटे की अपर मुख्य सचिव गृह से बात कराई। परिवार का कहना था कि वह पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते। डीएम ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम कराया। डीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
जहरीली शराब मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ राजेश मढ़ी और जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार बताया कि जिलेभर में छापेमारी की गई है। अवैध और जहरीली शराब की शिकायतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने कहा शराब से बिगड़ी हाल
खेकड़ा में भर्ती चमरावल के सुनील कुमार ने व्यवस्था और जांच पर सवाल खड़ा किया है। उसका कहना है कि शराब पीने से उसकी हालत खराब हुई है और अन्य पांच लोगों की मौत की वजह भी शराब ही है।
इन लोगों की हो गई मौत
श्याम लाल प्रजापति (45) की मौत गुरुवार को सुबह हुई। इससे पहले बुधवार को सुशील कुमार उर्फ सुक्खन (40), इस्लामुदीन अंसारी (32), बल्लू (60) और शिव कुमार त्यागी (40) की मौत हुई है।