फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और बागपत में जहरीली शराब का कहर... 24 घंटे में तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 10 Sep 2020 05:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत और मेरठ में गुरुवार को जहरीली शराब का कहर टूटा है। 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की शराब पीने से मौत हो गई। वहीं बागपत में चमरावल गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 24 घंटे के भीतर गांव में पांच लोगों की जान जा चुकी है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में श्याम लाल (40 वर्ष) की शराब पीने से मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि दो दिन में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन चार का अंतिम संस्कार बिना पुलिस कार्रवाई के कर दिया गया। मामले की लखनऊ तक गूंज पहुंच गई है। 
विज्ञापन

3 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
उधर, डीएम शकुंतला गौतम गांव में पहुंचीं। मृतक श्याम लाल की अंतिम यात्रा रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एडीएम और एएसपी को गांव में अब तक हुई मौत की जांच सौंपी गई है। 

4 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पिछले दो दिन में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन में पांच लोगों की मौत की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लखनऊ तक हड़कंप मच गया। एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा गांव में पहुंच गए। मृतक के बेटे का कहना था कि साधारण मौत हुई है, जबकि गांव के लोगों का कहना था कि शराब मौत की जिम्मेदार है। इस दौरान ग्रामीण मुरादनगर मार्ग पर एकत्र हो गए। परिवार से बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करने की बात कही। शव को श्मशान घाट ले जाने लगे। इस बीच डीएम शकुंतला गौतम मौके पर पहुंचीं। डीएम ने अंतिम यात्रा रुकवाकर परिजनों से बात की। अपर मुख्य सचिव गृह को मामले की जानकारी दी। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाया गया। इसके बाद श्मशान घाट से पहले ही शव को गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

5 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
मौत की जांच करेंगे एडीएम और एएसपी
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पांच लोगों की मौत की जानकारी एक व्यक्ति ने दी है। चार लोगों का अंतिम संस्कार एक दिन पहले ही हो चुका है। उनकी मौत की जांच कराई जा रही है। एडीएम और एएसपी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

6 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के लिए टीम गठित
पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग ने शुरू की जांच
संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ राजेश मढ़ी चमरावल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से शराब की जानकारी ली। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।

8 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव के लोगों में कोहराम मचा है। जहरीली शराब से मरने वाले दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के दोस्त थे। वहीं, पुलिस अधिकारी जहरीली शराब से मौत की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।

9 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मीरपुर जखेड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय जगपाल पुत्र धीर सिंह और 40 वर्षीय पवन पुत्र नरपत दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों ही व्यक्ति मजदूरी का काम करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम पवन और जगपाल ने गांव में अवैध शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति से शराब खरीदकर शराब पार्टी की थी। जिसके बाद दोनों अपने- अपने घरों पर जाकर सो गए। 

10 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार की सुबह से ही दोनों की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए शाम के समय मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद सुबह गांव में पहुंचीं सीओ सरधना आरपी साही और जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों के शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाना चाहा, तो दोनों मृतकों के परिवारों ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजनों ने शवों को पुलिस को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन

11 of 11
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने मामले में जांच की बात कहते हुए जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार किया है। मृतक पवन के परिवार में जहां पत्नी गुड्डी सहित तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। वहीं जगपाल के परिवार में पत्नी सहित एक बेटी और तीन बेटे हैं। घटना के बाद पुलिस ने गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें