सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने में यह हुई कार्रवाई
17 जून 2021 को आईपीएस प्रभाकर चौधरी को मेरठ की कमान सौंपी गई। उन्होंने 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की। शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, मन्नू कबाड़ी, जिशान उर्फ पव्वा और राहुल काला समेत 30 कबाड़ियों को जेल भेजा।
छह महीने मेें 70 नये मुकदमे, 65 पर गैंगस्टर, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त और 120 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 120 और कबाड़ियों के नाम मुकदमे में जल्द शामिल होंगे। वहीं सोतीगंज के कबाड़ियों पर छह राज्यों में अलग-अलग थानों में 3000 मुकदमे सामने आए हैं। जिनकी विवेचना विचाराधीन है।अब सोतीगंज के कई कबाड़ियों पर आईटी की नजर है।