फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : आईसक्रीम की तलब, तो किसी ने खाया खट्टा-तीखा, पाबंदियां हटते ही स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने पहुंचे लोग

Wed, 09 Jun 2021 08:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
अनलाॅक के बाद पहले दिन मेरठ में व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने से पहले व्यापारियों ने ईश्वर को नमन किया और कोरोना महामारी में बिछड़ गए व्यापारियों को शहर के सभी बाजारों में सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी गई।

शहर की दुकानें सुबह 10 बजे से खुलना शुरू हुईं। इसके बाद दिन भर सभी बाजारों में चहल पहल रही। शाम को स्ट्रीट वेंडरों के पास युवाओं और बच्चों की भीड़ जमा होने लगी। कोई आईसक्रीम का स्वाद लेता नजर आया तो कोई गोल-गप्पे का स्वाद लेता दिखा। तस्वीरों में देखें कैसा रहा अनलाॅक के बाद का पहला दिन
 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में बाजार खुले। - फोटो : amar ujala
अनलॉक के बाद पहले दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने पूर्व व्यापारियों ने ईश्वर को नमन किया। कोरोना महामारी में बिछड़ गए व्यापारियों को शहर के सभी बाजारों में सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी गई। शहर की दुकानें सुबह 10:00 बजे से खुलना आरंभ हुई। दुकान खुलते ही ग्राहकों का व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचाना आरंभ हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक, गार्मेंट, फुटवेयर, स्टेशनी, बुक स्टॉल के साथ सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, ऑटोमोबाइल शोरूम में अच्छी खासी भीड़ रही। मास्क और सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रुप से पालन किया गया। छावनी क्षेत्र के बाजारों में दो बार सेनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया। पहले दिन आम दिनों के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। 

वहीं शाम के समय स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इस दौरान हालांकि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी भूल गए लेकिन घरों से बाहर निकलने की रौनक उनके चेहरे पर साफ नजर आई।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
शहर की स्वर्ण मंडी में पहले दिन थोक व्यापारियों ने 5 करोड़ का कारोबार किया। रिटेल मार्केट सूना रहा। चुनिंदा लोगों ने अंगूठी आदि की खरीददारी की। कुछ लोगों ने लॉकडाउन में टूटी हुई ज्वैलरी का सही कराया। शहर में सराफ से जुड़े कारीगरों के न होने के कारण भी व्यापारियों को नुकसान हुआ। नई माल को बनाने के बारे में अभी विचार नहीं किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
बुढ़ाना गेट, सदर और शास्त्रीनगर क्षेत्र सुबह ही जलेबी, कचौरी के साथ अन्य मिष्ठानों की खुशबू से महकने लगे। खैरनगर में दवा के अतिरिक्त मशीनरी, होम डेकोरेटिव और फुटवेयर आदि की खरीददारी हुई। ग्राहकों ने खादी एवं सूती कपड़ों का बाजार खंदक बाजार और सुभाष बाजार में खरीददारी की। कागजी बाजार, कार्ड मार्केट, स्टेशनी की दुकानों सहित शहर के विभिन्न बुक डिपो में लोग बच्चों के लिए किताबें आदि खरीदी गई। इस बीच ऑपटिक शॉप में भी अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
आज बाजारों के खुलते ही युवा शाम के समय लुत्फ लेने पहुंच गए। किसी ने रोडसाइड पर दोस्त के जन्मदिन की पार्टी दी तो किसी ने परिवार के साथ पानी पूरी का मजा लिया। लंबे समय बाद घरों के निकलकर लोग खुश नजर आए। वहीं युवाओं में परीक्षाओं के रद्द होने को लेकर काफी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
एटीएम में दोपहर बाद नहीं मिला पैसा
शहर के ज्यादातर एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। ऐसे लोगों को कैश के लिए भारी समस्या आई। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर के एटीएम में दोपहर बाद पैसा निकला। इस संबंध में लोगों ने बैंकों में शिकायत भी की। कुछ लोगों को सामान खरीदने के लिए बैंकों में जाकर कैश विड्राल करना पड़ा।

एलडीएम संजय कुमार ने कहा कि बैंकों कैश रिफिलिंग के विशेष आदेश दिए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान कोई भी एटीएम खाली नहीं रहा। शहर के जो एटीएम खाली होने की सूचना प्राप्त हुई उन्हें तुरंत रिफिल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें