फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में अधिकारी हुए कड़क, 10 सालों में जो काम न हो सका वह एक दिन में हो गया

Fri, 24 Mar 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
जिलाधिकारी बी चंद्रकला के आदेश पर बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसकी तैयारी प्रशासन ने पहले ही कर ली थी। इसीलिए प्रशासन आज पूरी तरह अलर्ट रहा और सुबह से ही सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन

2 of 6
शहर में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम, एमडीए, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और आलाअधिकारियों समेत कई टीमों का गठन किया गया। लोगों ने बताया कि 10 सालों में आजतक पुलिस को ऐसे जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण हटाते नहीं देखा गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
अधिकारी अलग-अलग टीमों के साथ जेसीबी लेकर सुबह ही निकल गए और शहरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।

4 of 6
जेसीबी से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
इस बीच कई व्यापारियों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आदेश इतने सख्त थे कि पुलिस ने किसी की एक न सुनी और अपना काम तेजी से किया। 
विज्ञापन

5 of 6
शहर में अतिक्रमण अभियान
प्रदेश में जब से नई सरकार बनी है, तब से ही हर शहर में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध जमीने कब्जाए बैठे लोगों की नींद उड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की कड़ी कार्रवाई
नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवैध पशु कटान के ठिकाने और दुकानों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। जिससे अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें