कैराना में प्रशासन द्वारा धरने की अनुमति न मिलने के बावजूद सपा विधायक नाहिद हसन पक्ष द्वारा धरना दिए जाने की तैयारियों के चलते पुलिस प्रशासन ने कैराना में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले में पांच कंपनी पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स बुलाकर कैराना में तैनात कर दी गई है।
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को एसपी शामली अजय कुमार ने कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स की ब्रीफिंग ली। एसपी ने बताया कि कैराना का इतिहास रंगदारी मांगने का इतिहास रहा है। पुलिस प्रशासन का माहौल खराब नहीं होने देगा।
सुरक्षा के लिहाज से कैराना को चार जोन में बांटकर पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। हरियाणा के करनाल और पानीपत के अलावा सहारनपुर बागपत और मुजफ्फरनगर से सटी सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी। धरने प्रदर्शन के लिए किसी को भी घुसने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 5
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अभी-अभी चर्चा हुई कि विधायक पक्ष द्वारा कल का धरना स्थगित कर दिया गया है लेकिन एसपी ने कहा कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है यदि उनकी तरफ से धरना स्थगित करने की अधिकृत सूचना आती है तो पुलिस प्रशासन भी पुलिस और पैरा मिलिट्री को ड्यूटी स्थल पर नहीं भेजेगा लेकिन फोर्स कैराना में ही रहेगी।
कैराना में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विपक्ष गुपचुप तरीके से धरना प्रदर्शन की तैयार में जुटा हुआ है। पूर्व सांसद तब्बसुम हसन ने इस संबंध में सिसौली जाकर नरेश टिकैत से मुलाकात की। वहीं पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स द्वारा कैराना कस्बे में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
कैराना में धरने को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
सोमवार को झिंझाना रोड पर एसडीएम और सीओ द्वारा गाड़ी के कागजात मांगने के लेकर कैराना विधायक नाहिद हसन और एसडीएम के बीच हॉक टॉक हो गई थी। इसकी वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने नाहिद हसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।