फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA का चौंकाने वाला खुलासा, यूपी में ट्रेनिंग देकर पाक लौट जाते हैं आतंकी, ये है भारत आने का जरिया

Tue, 26 Feb 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • एनआईए और एटीएस ने वेस्ट यूपी के जनपदों में डाला डेरा। 
  • देवबंद में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जारी है अलर्ट।
  • तीन रसूखदारों के नाम आने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई।
विज्ञापन
1 of 8
आतंकी - फोटो : Demo Pic
पश्चिम उत्तर प्रदेश पर आतंकी साया मंडरा रहा है। आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान के रसूखदारों के मंसूबे भी खतरनाक हैं। इसको देखते हुए एनआईए और एटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट के जिलों में डेरा डाल रखा है। देवबंद में पकड़े दोनों आतंकी शाहनवाज व आकिब ने पूछताछ में आतंकियों के कई राज खोल दिए। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में पकड़े जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो आतंकी शाहनवाज और आकिब को एटीएस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से कई मोबाइल, 45 सिम, दो इलेक्ट्रिक डिवाइस बरामद हुईं, जिनमें आतंकियों का नेटवर्क इंटरनेट कालिंग के जरिये फैलाने की बात सामने आई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 8
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
इसको देखते सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल, सिम और इलेक्ट्रिक डिवाइस को फोरेंसिक लैब में भेजा, ताकि वहां से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। सुरक्षा एजेंसियों का दावा कि आतंकियों के साथ पाकिस्तान के रसूखदारों के नाम सामने आए हैं, जो वेस्ट यूपी में दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हैं। तीन रसूखदारों के नाम आने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी है। इन रसूखदारों का वेस्ट यूपी से क्या कनेक्शन है, इसकी जांच की जा रही है। इसको लेकर छापेमारी चल रही है। 

4 of 8
naeem
एनआईए और एटीएस ने डेरा डाला 
आतंकी इनपुट मिलने के बाद एनआईए और एटीएस ने वेस्ट यूपी के जनपदों में डेरा डाला हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर लोकल स्तर से पुलिस से भी सहयोग मांगा जा रहा है। दोनों एजेंसियां मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जनपदों में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
जैश-ए-मोहम्मद के पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
तीन संदिग्धों को पाक से भेजा 
देवबंद में पकड़े गए आतंकियों ने बताया कि छह महीने में तीन संदिग्ध लोगों को पाकिस्तान से भेजा गया है। उन्हें वीजा के जरिये भारत भेजा गया था। इन तीनों संदिग्ध लोगों द्वारा कई युवकों को आतंकी बनाने की बात सामने आ रही है। आतंक की फसल बोने के बाद ये लोग पाक चले जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आतंकी आदिल अहमद डार
किसने भेजे पुलवामा में आतंकी 
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। इसकी जानकारी आतंकियों से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को थी। इसको देखते हुए आतंकियों ने जानबूझकर कई संदिग्ध लोगों को पुलवामा से वेस्ट यूपी में भेज दिया था, ताकि वहां से भी कोई इनपुट मिले। देवबंद में पकड़े आतंकी शाहनवाज ने भी यह बात बताई है। शाहनवाज को हमले से पांच महीने पहले वेस्ट यूपी में भेजा गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
आतंकी गिरफ्तार
गोपनीय जांच, खुल रहे राज 
सुरक्षा एजेंसी कहती हैं कि पकड़े गए दोनों आतंकियों से कई राज खुल रहे हैं। आतंकी शाहनवाज और आकिब की रिमांड सुरक्षा एजेंसी ने मांग ली है। पूछताछ कर पाकिस्तानी रसूखदारों के नाम भी उजागर किये जाएंगे। पाकिस्तान से तीन संदिग्ध युवकों का वेस्ट यूपी में आना और आतंकियों से उनका संपर्क करना, यह खतरे से खाली नहीं है। सवाल उठता है कि क्या यह संदिग्ध आतंकी ट्रेनिंग देने आए थे या फिर वेस्ट यूपी में स्लीपिंग मॉड्यूल्स की फील्डिंग जमाने आए।  
विज्ञापन

8 of 8
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी के जनपदों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। देवबंद से दो आतंकियों की गिरफ्तारी पर कई राज खुले हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस भी अलर्ट है। कप्तानों को निर्देश दिये हैं कि वह सघन चेकिंग चलाएं। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें