मेरठ में लंदन से आए दंपती और नौ साल के बच्चे समेत चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से नए कोविड का खौफ तारी है। एक तरफ जहां इस मामले के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं देर रात जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई।
सीएमओ ने बताया कि विदेश से आने वाले वाले जो भी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं उनके सैंपल शासन के निर्देश पर जांच के लिए सेंट्रल लैब दिल्ली भेजे जाएंगे। उधर, प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर बेरिकैडिंग कर दी गई है।