बागपत के अमीनगर सराय में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शुरू हो रहे आयुर्त महाचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन बैंड-बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का कस्बे के श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कलशयात्रा में घोड़े व ऊंटो पर आचार्य व पथ संचलन करने वाले बैठे। महाचंडी महायज्ञ के पहले दिन मनसा देवी मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा में 1500 महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में संत व आचार्यों ने भी हिस्सा लिया। ऊंटों व घोड़ों पर बैठे आचार्यों ने कलश यात्रा का पथ-प्रदर्शन किया।
वहीं ढोल व बैंड की भक्तिमय धुनों पर नाचते हुए श्रद्धालु यज्ञशाला की तरफ निकले। कलशयात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए चली, कस्बे के श्रद्धालुओं ने अपनी छतों से फूलों की वर्षा कर इस अलौकिक यात्रा का स्वागत किया। कलशयात्रा मुख्य बाजार से होते हुए यज्ञशाला पर सम्प्पन हुई, तत्पश्चात यज्ञशाला के चारो ओर कलश स्थापित किये गए। तत्पश्चात यज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों का प्रयाश्चित संस्कार कर यज्ञ की कार्यवाई प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर भारत वर्ष से आए सभी संत आचार्य व श्रद्धलुओं ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : लॉन टेनिस प्रतियोगिता का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ, कुछ इस अंदाज में आए नजर