फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़

Mon, 26 Sep 2022 12:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा (24) की उत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यशवर्धन राणा मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष नगर के निवासी थे। वह कानपुर में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए संगम एक्सप्रेस से जा रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे उनका शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। 

यशवर्धन की मौत की खबर सुनकर परिजन तुरंत इटावा पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि यशवर्धन की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर देर रात ढाई बजे वह कोच से क्यों निकले? क्या उनका किसी से विवाद तो नहीं था या किसी ने चलती ट्रेन से उन्हें धक्का तो नहीं दे दिया? हालांकि पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही है। आगे देखें कैसे राष्ट्रीय स्तर के रेफरी की अक्समात मौत से परिवार का गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
संगम एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा (24) की इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यशवर्धन सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहे थे। इस दौरान इटावा के भरथना में संदिग्ध परिस्थितियों में वह ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे उनका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास उनका टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

4 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि शव के नजदीक एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। जिससे सिम निकालकर उसे दूसरे मोबाइल में डाल कर बात करने की कोशिश की गई, इसी बीच उनके दोस्त की कॉल आने पर शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

5 of 7
बास्केटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आरएस बेदी ने बताया कि यशवर्धन की आकस्मिक मौत से सभी खिलाड़ियों में शोक व्याप्त है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। भरथना इंस्पेक्टर ने बताया कि कोच के गेट पर खड़े होने के दौरान उनके गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

6 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
दयावती मोदी एकेडमी में खेल शिक्षक थे यशवर्धन
यशवर्धन राणा मोदीपुरम स्थित दयावती मोदी एकेडमी में खेल शिक्षक के रूप में सेवारत थे। कुछ समय पहले उन्हें बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का रेफरी बनाया गया था। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने बताया कि यशवर्धन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala
शनिवार को संगम एक्सप्रेस से वह और 12 खिलाड़ी जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन और फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी यहां से रवाना हो गए। रविवार देर रात उनका शव मेरठ पहुंचा। बताया गया है कि एक साल पहले उनके पिता अशोक की मौत हो गई थी। उनके परिवार में मां गीता और एक बहन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें