फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव की रफ्तार: वेस्ट UP के लिए लाइफलाइन साबित होगी नमो भारत ट्रेन, आज से मोदीनगर नॉर्थ तक संचालन शुरू

Wed, 06 Mar 2024 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से किया।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से किया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने आरआरटीएस के मुरादनगर स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। एनसीआरटीसी ने इसके लिए पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
आज से नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक सिर्फ 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालित हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से देश की इस पहली नमो भारत ट्रेन के प्राथमिकता खंड पर संचालन का शुभारंभ किया था। दूसरे चरण में इसका संचालन दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक 25 किलोमीटर लंबे खंड पर किया जाना था। मेरठ साउथ स्टेशन अभी तक संचालन के लिए तैयार नहीं हो पाया है। इसकी वजह से फिलहाल इसे मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
नमो भारत - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद मुरादनगर से नमो भारत ट्रेन मोदीनगर तक निर्धारित गति पर सफर करेगी। हालांकि यात्रियों को इस ट्रेन से मोदीनगर तक सफर करने के लिए अभी एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस कॉरिडोर को यात्रियों के लिए खोलने की तारीख तय करने पर मंथन कर रहे हैं।

वर्चुअल उद्घाटन के दौरान मुरादनगर स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरजीत सिंह पुरी, सांसद वीके सिंह, विधायक अजीजपाल त्यागी, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सतपाल सिंह, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच मुरादनगर रैपिड रेलवे स्टेशन पहुंचे।
 

4 of 6
नमो भारत - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीआरटीसी ने इस खंड का यात्री किराया भी तय कर दिया है। यात्रियों को साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक सामान्य श्रेणी कोच में 90 रुपये और प्रीमियम कोच में 180 रुपये किराया देना होगा।

इससे पहले साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 20 अक्तूबर 2023 से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। अब 17 किलोमीटर लंबे इस खंड पर भी संचालन शुरू हो जाने के बाद 34 किलोमीटर का सेक्शन ऑपरेशनल हो जाएगा। 34 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर अब आठ स्टेशन होंगे। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
नमो भारत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन से दुहाई डिपो में जाने की बजाय सीधे मुरादनगर स्टेशन पर और यहां से मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक जाएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि आम यात्री इस ट्रेन में एक-दो दिन बाद से सफर कर पाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।

यह होंगी किराया दरें
स्टेशन से साहिबाबाद---गाजियाबाद---गुलधर---दुहाई---दुहाई डिपो---मुरादनगर---मोदीनगर साउथ---मोदीनगर नार्थ

साहिबाबाद ---30---30---40---50---60---80---90
गाजियाबाद---30---20---30---30---40---60---80
गुलधर---30--- 20 --- 20---30---30---50---60
दुहाई---40---30---20--- 20---20---40---50
दुहाई डिपो---50---30---30---20---30---40---50
मुरादनगर---60---40---30---20---30---20---30
मोदीनगर साउथ---80---60---50---40---40---20---20
मोदीनगर नार्थ---90---80---60---50---60---30---20
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
बढ़ जाएगी यात्रियों की संख्या
मोदीनगर नॉर्थ तक ट्रेन के संचालन के बाद इस कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। दरअसल, अभी तक महज 17 किलोमीटर लंबे काॅरिडोर पर ट्रेनों का परिचालन हाे रहा था। इससे शहर का एक छोटा सा हिस्सा इससे कवर हुआ है। यात्रियों को इसमें सफर करने के लिए दुहाई और साहिबाबाद तक अन्य साधनों से पहुंचना पड़ता है।

दूसरा चरण पूरा हो जाने के बाद मुरादनगर-मोदीनगर मोहिउद्दीनपुर तक के यात्री इसमें सफर करके साहिबाबाद तक पहुंच सकेंगे। यहां से दिल्ली-नोएडा पहुंचने के लिए उन्हें आसानी से दूसरा साधन मिल जाएगा। नमो भारत ट्रेन मेरठ, मोदीनगर व मुरादनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के लोगों के लिए लाइफलाइन साबित होगी। वेस्ट यूपी से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली एनसीआर में में जॉब, बिजनैस आदि के लिए जाते हैं, ऐसे में दिल्ली जाने के लिए ये सबसे बेहतर साधन बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें