फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खत्म होगा इंतजार: जुलाई में शहर के भीतर फर्राटा भरेगी नमो भारत, सीआरएस सर्वे इसी माह होगा पूरा

Mon, 09 Jun 2025 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। जून में सीआरएस सर्वे के बाद अगस्त से शहर में ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : x/@officialncrtc
मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के लिए सीआरएस सर्वे इसी माह पूरा होगा। इसके साथ ही अगले माह से शहर में रैपिड दाैड़ने की उम्मीद है। पहले शताब्दीनगर (शॉप्रिक्स मॉल) तक फरवरी माह से संचालन शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। माना जा रहा है कि 20 जून के बाद चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण की तैयारी है। उनके निरीक्षण के पंद्रह दिन बाद ही ट्रेन का संचालन संभव है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: वेस्ट यूपी में 41 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, तपिश में झुलसे लोग, अभी और सताएगी गर्मी
विज्ञापन

2 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गत 9 फरवरी से नमो भारत का मेरठ साउथ से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन शुरू हुआ था, जबकि एक मई से मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है। हाल ही में एनसीआरटसी के एमडी ने भी कॉरीडोर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

3 of 5
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरीडोर का शहर में पहला स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के केंद्र रूप में विकसित होना है। यहां न केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जून को आपके शहर में क्या हुआ

4 of 5
परतापुर में मेट्रो व नमो भारत का स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यहां सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। दो भाग में बनी पार्किंग में 1200 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। शताब्दीनगर में 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। शताब्दीनगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
छह किलोमीटर के इस अतिरिक्त खंड में शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन के अलावा परतापुर और रिठानी के दो मेट्रो स्टेशन भी होंगे। बेगमपुल में अंडरग्राउंड स्टेशन बन रहा है, जहां सिविल काम 90 फीसदी तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। मेरठ साउथ तक तीन महीने तक ट्रेन का ट्रायल चला और 18 अगस्त 2024 को इस स्टेशन से ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें