मुजफ्फनगर में किसान की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है। किसान रामप्रसाद की हत्या के राज से दो ही घंटे में पर्दा उठा दिया। नशीली खीर से गहरी नींद में सोए किसान पर चाकू से पहला वार हुआ तो आंख खुल गई। हमलावर बेटियों ने चार वार किए। किसान ने आखिरी पल तक जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों हमलावर भी जख्मी हो गई।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के मोरना गांव में दो सगी बहनों ने सोमवार तड़के तीन बजे अपने पिता राम प्रसाद (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पाबंदी, टोका-टाकी और शादी नहीं करने की वजह से पिता से नाराज थीं।
भाई अमित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो घरेलू चाकू, खून से सने कपड़े, नींद की गोलियां व खाली रैपर बरामद किए हैं। एक हत्यारोपी कक्षा 11 की छात्रा है। बाल अपचारी होने की वजह से उसे राजकीय बालगृह बालिका नोएडा भेजा गया है। वहीं, बालिग आरोपी को महिला जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
2 of 11
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल ने किसान रामप्रसाद की हत्या के राज से दो ही घंटे में पर्दा उठा दिया। नशीली खीर से गहरी नींद में सोए किसान पर चाकू से पहला वार हुआ तो आंख खुल गई। हमलावर बेटियों ने चार वार किए। किसान ने आखिरी पल तक जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों हमलावर भी जख्मी हो गई। पुलिस ने दोनों के जख्म की वजह जानने का प्रयास किया तो पूरी कहानी से पर्दा उठता चला गया।
विज्ञापन
3 of 11
हत्या के बाद विलाप करती किसान की पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बहनों ने परिवार को नशीली खीर खिलाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले सोमवार तड़के तीन बजे दोनों ने परिवार के सदस्यों को हिलाकर देखा लेकिन किसी की आंख नहीं खुली। इसके बाद घर में रखे दो चाकू उठाकर लाई। दोनों ने वार शुरू किए।
4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान किसान की आंखें खुल गई और जान बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बहनों के सिर पर मौत सवार थी। पिता की गर्दन और पेट पर वार करती रहीं। वारदात करने के बाद दोनों बहने फिर से सो गई।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बहन का चेहरा और दूसरी के हाथ पर चोट
सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कोमल के चेहरे पर जख्म था। इसके अलावा दूसरी आरोपी के हाथ पर कटे हुए का निशान मिला। पुलिस ने सवाल किया तो कोमल ने कहा कि बग्गी में चोट लग गई थी। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पहले कोमल शक के दायरे में आई और इसके बाद उसकी बहन भी जांच के घेरे में आ गई।
विज्ञापन
6 of 11
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरांती, चाकू, बाल... खून से सने कपड़े
पुलिस ने मौके से पहले दरांती बरामद की। इस पर भी संदिग्ध निशान मिले। खून सने तकिया पर एक बाल मिला, जिसे किसी महिला का होने का अंदेशा हुआ। घर की नाली और नल पर खून के निशान थे।
विज्ञापन
7 of 11
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का शक बढ़ा तो घर में सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद खून से सने कपड़े मिल गए। मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले। आरोपी के कपड़ों पर मिट्टी भी नजर आई। यह अंदाजा लगाया गया कि किसान ने मरने से पहले संघर्ष किया था।
8 of 11
किसान की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह किया चाकुओं से वार
किसान की गर्दन और पेट पर वार मिले हैं। इसके अलावा हाथ पर दो निशान मिले। कुल चार वार दोनों ने मिलकर किए। सीओ देवव्रत वाजपेई का कहना है कि विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
9 of 11
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे किसान राम प्रसाद का शव घर के मुख्य दरवाजे के पीछे खून से लथपथ मिला। गर्दन और पेट पर वार किए गए थे। जानकारी होने पर लोग मौके पर जमा हो गए। पड़ोसी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू कराई।
10 of 11
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंग लाल दिखा और घर के नल पर लाल रंग के धब्बे दिखे
परिवार का कहना था कि बदमाशों ने हत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को नाली के पानी का रंग लाल दिखा और घर के नल पर लाल रंग के धब्बे दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस राम प्रसाद की पत्नी, बेटे-बेटियों को भोपा थाने ले गई।
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे अलग-अलग पूछताछ की। बड़ी बेटी कोमल और कक्षा 11 की छात्रा से पूछताछ में खुलासा हुआ। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कहा कि पिता घर से नहीं निकलने देते थे। टोका-टाकी करते थे, जिस कारण वह परेशान थीं।