bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि किसान अब संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं है। दोपहर दो बजे किसानों ने जाम खत्म किया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुलने के बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सुचारु होने से राहगीरों की मुश्किलें आसान हुईं। धरने पर रोशन पंडित, कपिल सोम, चांदवीर फौजी, मनोज, प्रमेंद्र ढाका, प्रभात सैनी, राजवीर सिंह आदि सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।