फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: जाम में फंसे रहे दूल्हे, हाथ जोड़कर बोले- रास्ता दे दो, नहीं तो निकल जाएगा शुभ मुहूर्त

Fri, 27 Nov 2020 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
भाकियू कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़ते बराती - फोटो : अमर उजाला
बागपत के निवाड़ा पुल पर शुक्रवार को भाकियू के जाम में बरातियों के वाहन भी फंस गए। दूल्हा-दुल्हन को लंबा इंतजार करना पड़ा। कार्यकर्ताओं से दूल्हे और उनके परिवारों ने विनती तक की। लेकिन वे कई घंटों तक जाम ही फंसे रहें। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे सोनीपत के दूल्हे हरिओम, सोनू, दिनेश और मेरठ के गौरव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रास्ता दे दो। बरात देरी से पहुंची तो शादी का शुभ मुहूर्त बीत जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हे को रोका - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से दुल्हन लेकर सोनीपत लौट रहे दूल्हे अजीत की गाड़ी जाम में फंस गई। इंतजार लंबा हुआ तो सीओ सदर ओमपाल सिंह ने दुल्हन को निवाड़ा पुलिस चौकी में बिठाया, जाम खुला तो रवाना किया गया। 

4 of 5
दूल्हे को जबरन ले जाते - फोटो : अमर उजाला
वहीं पंजाब के लुधियाना से बरात लेकर निवाड़ा होते हुए मेरठ जा रहे दूल्हे सागर की गाड़ी भी फंस गई। दूल्हे ने भाकियू कार्यकर्ताओं से रास्ता पार कराने का आग्रह किया तो कार्यकर्ताओं ने उसे टोपी पहनाकर धरने पर ही बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूल्हों को ले जाते - फोटो : अमर उजाला
वहीं चौधरी इंद्रपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोपहर करीब एक बजे बरात के वाहन निकलवाए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें