मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके के बघरा बाईपास पर एक अनियंत्रित अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करनाल के फरीदपुर से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई।
करनाल और पानीपत के चार परिवारों के छह लोगों की जान लेने वाले हादसे की दो वजह सामने आई हैं। कार चालक को नींद की झपकी या फिर टायर फटने की आशंका जताई जा रही है। असल में चालक शिवा सुबह चार बजे जागा और पांच बजे गाड़ी लेकर हरिद्वार के लिए निकला पड़ा था। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि वह देर से सोया था। इसी वजह से उसको झपकी आने की संभावना है।
व्यापारी की मौत दस दिन पहले हुई थी। परिवार के सदस्यों ने पहले ही अस्थि विसर्जन की तैयारी एक अक्तूबर के लिए की थी। परिवार के आधे सदस्य फरीदपुर मंगलवार रात पहुंच गए थे और कुछ सदस्य पानीपत से दूसरी कार में आए थे।
विज्ञापन
2 of 15
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी चलाने के लिए गांव के ही शिवा को बुलाया गया। माना जा रहा है कि शिवा देर से सोया था और सुबह जल्दी उठकर फिर कार चलाने पहुंच गया। जट मुझेड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भी यह माना है कि इस बात की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता कि चालक को नींद की झपकी लगी।
विज्ञापन
3 of 15
ट्रक के पीछे से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज भी परिवार के सदस्यों ने देखी, जिसके बाद आशंका जताई कि हादसे की वजह झपकी हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चार बजे शिवा जुनेजा परिवार के घर पहुंच गया था और पांच बजे वह फरीदपुर से चले थे। करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद वाया शामली होते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर पहुंचे।
4 of 15
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
यहां अमीरनगर के संपर्क मार्ग पर संचालित किए जा रहे ढाबों के कारण चहल-पहले शुरू हो गई थी। कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे और कुछ युवा दौड़ भी लगाने के लिए हाईवे पर पहुंचे थे।
हरिद्वार जाकर आराम करना चाहता था शिवा
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चालक शिवा ने कुछ देर से चलने की बात कही थी। कुछ लोगों ने हरिद्वार की दूरी अधिक होने की बात कहते हुए पांच बजे सफर शुरू करने का हवाला दिया। सुझाव दिया कि परिवार के सदस्य जब तक अस्थि विसर्जन और अन्य कार्य करेंगे, तब तक शिवा पार्किंग में ही आराम कर लेगा। मगर किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि बघरा बाईपास पर मौत उनका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
6 of 15
छह लोगों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रक सहित चालक को पकड़ा
तितावी पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक को चालक बीकानेर (राजस्थान) के गांव बीचवाला निवासी राम प्रताप को पकड़ लिया। चालक बीकानेर से टाइल्स-पत्थर लेकर मुजफ्फरनगर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
7 of 15
राजेंद्र कामरा और विन्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह आपस में था मरने वालों का रिश्ता
करनाल के फरीदपुर के महेंद्र जुनेजा की लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। बुधवार सुबह उनकी पत्नी मोहिनी, बेटा पीयूष और हार्दिक चालक शिवा के साथ कार में सवार हुए थे। कार में पानीपत के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली मोहिनी की ननद अंजू, दूसरी ननद विन्नी कामरा और उसके पति व्यापारी राजेंद्र कामरा भी सवार हो गए। हादसे में हार्दिक घायल है।
8 of 15
पिता महेंद्र के साथ बेटा पीयूष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी मृतकों का किया अंतिम संस्कार
हादसे के बाद परिजनों ने क्षतिग्रस्त कार से मृतक महेंद्र जुनेजा की अस्थियां निकाल ली थीं। परिजन सभी शवों के साथ अस्थियों को भी ले गए। अस्थियों को गांव के मंदिर में रखा गया है। बताया गया कि फरीदपुर में पीयूष व उसकी मां मोहिनी, चालक शिवा, अंजू, विन्नी कामरा व उसके पति राजेंद्र कामरा का पानीपत में अंतिम संस्कार किया गया। अब परिजन सभी अस्थियों को एक साथ विसर्जित करेंगे।
9 of 15
हादसे में छह लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित परिवार ने अभी नहीं दी तहरीर
पीड़ित परिवार की ओर से देर रात तक तहरीर नहीं दी गई। सीओ फुगाना रुपाली राय ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराए गए हैं, अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
10 of 15
मुजफ्फरनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज भी वायरल
कार के ट्रक के नीचे घुसने की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है। पल भर में ही हादसा हुआ और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला।
11 of 15
मुजफ्फरनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चार परिवार उजड़ने के बाद खुलीं आंखें... दिखे ट्रक
मुजफ्फरनगर जिले से गुजरने वाले मुख्य मार्गों और हाईवे पर खड़े ट्रक, भारी वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। पानीपत और करनाल के चार परिवार उजड़े तो व्यवस्था की आंखें भी खुलनी शुरू हुई। हाईवे पर खड़े ट्रकों को हटवाया जाएगा। ढावा संचालकों से भी पूछताछ होगी।
12 of 15
मोहिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में भोपा रोड, दिल्ली-देहरादून हाईवे, मीरापुर में पोढ़ी-दिल्ली हाईवे, पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे के किनारों पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। बघरा में ही हरियाणा रोडवेज की बसें भी हाईवे के किनारे रोकी जा रही हैं।
13 of 15
अंजू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां पहले भी सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण हादसे हुए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने इन ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। यातायात पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती। जब कभी भी सड़क सुरक्षा सप्ताह या माह मनाया जाता है, तभी पुलिस को ऐसे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करना याद आता है। भोपा रोड पर मखियाली के पास तो है। फैक्टरी में भूसा लेकर आने वाले ट्रकों की सुबह से ही लाइन लग जाती यह सभी ट्रक सड़क किनारे ही खड़े किए जाते हैं, जिसके कारण इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों के चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
14 of 15
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले, खड़े नहीं होने चाहिए ट्रक
हादसे के बाद डीएम उमेश मित्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर जाकर जानकारी ली। एसएसपी ने हादसे की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही सड़क किनारे खड़े किए जाने वाले सभी खाली व लोडिड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। यातायात पुलिस ने नगर के भोपा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र मखियाली में ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। फैक्टरी संचालकों को फैक्टरी के सामने सड़कों पर ट्रकों को खड़े न कराने के लिए चेताया। एसएसपी के आदेश पर अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने भोपा रोड से मखियाली औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चालान किए।
एनएचएआई को करना चाहिए सर्वे
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि डाबों का सड़क किनारे होना और यहां पर ट्रक खड़े किए जाने से हादसे बड़े हैं। ढाबों को सड़क से दूर बनाया जाए ताकि वहां आने वाले वाहन सड़क से दूर खड़े हों। एनएचआई को वाथों का सर्वे करना चाहिए। बाबा संचालक भी पुलिस व प्रशासन को अपना दाबा बनाने से पहले सूचना दें। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर वाह कार्रवाई करते रहते हैं।
मुजफ्फरनगर में ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे और दंपती समेत छह की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके के बघरा बाईपास पर एक अनियंत्रित अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करनाल के फरीदपुर से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मोहिनी (49), उनका बेटा पीयूष, ननद अंजू एवं विन्नी कामरा, ननदोई राजेंद्र कामरा और ड्राइवर शिवा शामिल हैं। जबकि छोटा बेटा हार्दिक घायल है। उसका इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ये सभी लोग व्यापारी महेंद्र जुनेजा की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे।