फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हाईवे पर लाशों का ढेर: इधर-उधर बिखरे पड़े थे शव; पांच सेकंड में छह की मौत; CCTV में कैद आखिरी लम्हा

Thu, 02 Oct 2025 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके के बघरा बाईपास पर एक अनियंत्रित अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करनाल के फरीदपुर से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
muzaffarnagar road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मुजफ्फरनगर में करनाल के फरीदपुर में व्यापारी महेंद्र जुनेजा की लंबी बीमारी से मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार गमजदा थे। अस्थियां विसर्जित करने के लिए दो कारों में 11 लोग सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मौत ने बघरा बाईपास पर झपट्टा मारा तो जिंदगी फिर बेबस हो गई। फरीदपुर से जट मुझेड़ा में पोस्टमार्टम हाउस तक आंसू, अफसोस और मातम छाया रहा।

पानीपत-खटीमा हाईवे के ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत का लम्हा भी कैद हुआ। हाईवे पर फर्राटा भर रही कार एकाएक अनियंत्रित हो गई। सिर्फ पांच सेकंड में छह लोगों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। पिछली सीट पर बैठे हार्दिक (17) की जान बच गई।
विज्ञापन

2 of 12
ट्रक के पीछे से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर मंदिर कमेटी से जुड़े पुष्कर कहते हैं कि अब जिंदगीभर के आंसू रह गए हैं। कोई ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकता। पूरे गांव पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार और रिश्तेदार पानीपत और करनाल से एक साथ चले थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

 
विज्ञापन

3 of 12
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत से आए भीम जुनेजा बोले कि अब कहने के लिए क्या बचा है। पहले बीमारी से परिवार का मुखिया चला गया और अब हादसे में छह लोगों की मौत रुलाने वाली है। बच्चों को हिम्मत बंधाते हुए बड़ों का सब्र यहां जवाब दे रहा है। पानीपत से आए हेमंत ने कहा कि परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

4 of 12
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक को पानीपत में कराया गया भर्ती
हादसे में गंभीर घायल हुए हार्दिक को बघरा सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। यहां उपचार के बाद हालत गंभीर दिखने पर पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर पानीपत चले गए।

 
विज्ञापन

5 of 12
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
कैसे रुकते आंसू... हाईवे पर इधर-उधर पड़े थे अपने
दूसरी गाड़ी में पीछे चल रहे दिवंगत महेंद्र जुनेजा के भाई सुरेंद्र, हातम प्रकाश और बहन मंजू हादसे के बाद सकते में आ गए। लोगों की मदद से एक-एक कर कार में फंसे पीड़ितों को निकाला। हाईवे पर अपनों की जिंदगी टूटते देख चुके परिवार के आंसू नहीं थमे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तितावी थाने से पहले बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इसके बाद जिला अस्पताल। दोपहर के समय परिवार के लोग जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पानीपत और करनाल के लोगों को देखकर आंसू छलक पड़े। पीड़ितों को लोग संभालते रहे, लेकिन अपनों को खो चुका परिवार आंसू बहाता रहा।
विज्ञापन

7 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे और दंपती समेत छह की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके के बघरा बाईपास पर एक अनियंत्रित अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करनाल के फरीदपुर से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मोहिनी (49), उनका बेटा पीयूष, ननद अंजू एवं विन्नी कामरा, ननदोई राजेंद्र कामरा और ड्राइवर शिवा शामिल हैं। जबकि छोटा बेटा हार्दिक घायल है। उसका इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ये सभी लोग व्यापारी महेंद्र जुनेजा की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे।

 

8 of 12
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
करनाल के फरीदपुर गांव के बांके बिहारी मंदिर के प्रधान और सेनेट्री व्यापारी महेंद्र जुनेजा का 10 दिन पहले निधन हो गया था। बुधवार सुबह पांच बजे उनकी पत्नी मोहिनी, बेटा पीयूष (19), हार्दिक (17), पानीपत के हाउसिंग बोर्ड निवासी ननद अंजू (48), अंसल कॉलोनी निवासी ननद विन्नी कामरा (55), ननदोई कंबल व्यापारी राजेंद्र कामरा (58) अस्थी विसर्जन के लिए चले थे। 

 

9 of 12
छह लोगों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार को गांव का ही शिवा (30) चला रहा था। दूसरी कार में परिवार के अन्य सदस्य पीछे चल रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर अमीरनगर संपर्क मार्ग के निकट हादसा हुआ। धमाका दूर तक सुनाई दिया। दूसरी गाड़ी में सवार सगे भाई सुरेंद्र, हातम प्रकाश और बहन मंजू समेत चार लोग, ढाबा कर्मचारी और किसान मौके पर पहुंचे। 

 

10 of 12
हादसे में छह लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोगों ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। बघरा सीएचसी से हार्दिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य छह लोगों की मौत ही गई। पानीपत और करनाल से लोग थाने पहुंचे। मुजफ्फनरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

 

11 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बघरा बाईपास पर हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया।
 
विज्ञापन

12 of 12
कार चालक शिवा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद की झपकी से हादसा
हादसे की वजह चालक शिवा को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें