फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: आखिरी सांस तक सीने में उतारी गोलियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Oct 2018 09:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर ने पहले दो गोलियां और दो मिनट बाद फिर से आकर तीसरी गोली मारता हुआ दिख रहा है। महिला की मौत बाद ही वह मौके से रवाना हुआ। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली थाना अंतर्गत शांतिनगर निवासी मौसम (45) पत्नी स्व. शिव कुमार किसी हलवाई के यहां काम करती है। परिजनों के अनुसार तड़के चार बजे वो अपने घर से काम पर चली गई थी। करीब आधे घंटे बाद लोगों ने उनके घर पर सूचना दी कि मौसम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसका शव गली के बाहर मार्केट के चौक पर पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। करीब पांच बजे सीओ सिटी अशोक सिंह और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीओ के अनुसार महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं। दो गोलियां उसके सीने में लगी हैं जबकि एक गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई है। पुलिस को अलग-अलग बोर के दो बुलेट और कारतूस मौके पर मिले हैं। संभावना है हत्यारे के पास दो असलहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह भी आशंका है कि गोलियां पिस्टल से मारी गई हैं। मृतका के बेटे विशाल ने मांगे, निवासी गांव सिसौली के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद घटनाक्रम की रिकार्डिंग कब्जे में ले ली है। अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि महिला और आरोपी एक ही जगह काम करते थे और आरोपी का पहले महिला के घर पर आना-जाना भी था। एसपी के अनुसार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें