फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल... थाना और नशे में धुत महिला वकील, देखिए- हाईप्रोफाइल ड्रामे की 11 तस्वीरें

Thu, 25 Oct 2018 05:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में पांच दिन पहले एक दरोगा महिला वकील के साथ खाना खाने गया था। इस दौरान दरोगा का होटल मालिक भाजपा पार्षद से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि भाजपा पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने पार्षद को जेल भेज दिया। जबकि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं उसी महिला वकील ने बुधवार शाम को शराब के नशे में अपनी कार को अंधाधुंध दौड़ा दिया। इस दौरान उसने चार लोगों को टक्कर मारी और लालकुर्ती थाने में जमकर हंगामा काटा। आगे देखिए अब तक की 11 ताजा तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
बुधवार शाम को घटना के बाद पुलिस महिला वकील को समझाती रहीं, लेकिन नशे में धुत महिला ने पुलिस वालों खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

3 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी सेंट्रो कार से महिला वकील ने चार गाड़ियों में टक्कर मारी हैं।

4 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
नशे में धुत महिला वकील को ले जाती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

5 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
इस दौरान महिला ने खूब ड्रामा किया। महिला को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले जाने के लिए जीप में पीछे बैठाने लगे तो महिला बोली कि उसने काला कोट पहनना हुआ है। वह पीछे नहीं, आगे बैठेंगी। बाद में पुलिस कर्मियों ने समझाया और जीप में पीछे बैठाकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

6 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला वकील ने इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा कि तुम लोग भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे हो। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा तुम्हारे कंधे पर लगे तीन स्टार मेरे कंधे पर होने चाहिए। इनको उखाड़ फेंको। इंस्पेक्टर को महिला वकील ने बहुत बुरा भला कहा। इंस्पेक्टर ने महिला सिपाहियों को बुलाकर कहा कि इसका मेडिकल भी कराओ। उसके बाद गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा और महिला चिल्लाती रही।
विज्ञापन

7 of 11
होटल में महिला के साथ सेल्फी लेते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
यही वह वीडियो है जिसमें दरोगा होटल में बैठकर महिला वकील के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है।

8 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में महिला वकील और दरोगा एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

9 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यही वह वीडियो है जिसमें महिला वकील और दरोगा एक साथ होटल में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।

10 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो यह भी वायरल हुई थी जिसमें दरोगा हाथ में पिस्टल लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लाल घेरे में भाजपा पार्षद है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पार्षद ने दरोगा को होटल में पांच थप्पड़ जड़े थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें