फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: आशिक बोला- प्यार में बन रही थी बाधा, इसलिए मार डाला, सहम उठा पूरा गांव, फोर्स तैनात

Thu, 30 Aug 2018 09:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्यार में बाधा बन रही एक दलित युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी आशिक वारदात को अंजाम देकर मृतक युवती के घर पहुंचा और उसकी मां से बोला कि मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला है। वह मेरे प्यार में रोड़ा बन रही थी। युवती की हत्या से पूरा गांव सहम गया और चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात की गई है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है। जहां तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर के जंगल में गुरुवार सुबह के समय खेत से चारा लेने गई एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ सदर ने भारी पुलिसफोर्स के साथ पहुंचकर मामले की पूरी छानबीन की।
विज्ञापन

3 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक, तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुडीना खुर्द निवासी रामकिशन की करीब 21 वर्षीय पुत्री सीमा आज सुबह के समय गांव तितावी चरथावल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हैबतपुर के जंगल में गांव की ही महिला सोनम, मीना, अनिता, बहरी, के साथ चारा लेने गई थी।

4 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए युवक ने सीमा को निशाना बनाकर गोलियां बरसा दीं। सीमा के सीने व पेट मे दो गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। सीमा ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 8
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो भगदड़ मच गई। जबकि हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। और फिर बाद में युवती के घर पहुंचा जहां उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने युवती की मां से कहा कि तुम्हारी बेटी को मैंने ही मारा है। वो मेरे प्यार में बाधा बन रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं लहूलुहान हालत में युवती की लाश देखकर पूरा गांव सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी दूसरे समुदाय का शाहनवाज उर्फ सोना पुत्र साजिद गांव का ही रहने वाला हैं। उसने मृतका की मां मोना को सारी सच्चाई बता दी और अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

7 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो दिन पहले भी घर आकर सीमा को जान से मारने की धमकी दी थी। उसका कहना था कि सीमा मेरे विरुद्ध मेरी प्रेमिका को भड़का रही हैं। जिसके चलते उसने गुरुवार को सीमा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सीमा के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में चार लड़की व दो लड़के हैं। जिनमें से दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक भाई नाई की दुकान करता है, जबकि दूसरा भाई पढ़ रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें