फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' बनकर 100 की स्पीड पर दौड़ता रहा कंटेनर, दर्जनों को कुचला, 5 की मौत, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 30 Aug 2018 08:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 15
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर एक कंटेनर चालक ने बुधवार रात को ऐसा खूनी खेल खेला कि जो भी सामने आया उसे ही रौंदता चला गया। नशे में धुत कंटेनर चालक ने एक-दो नहीं बल्कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल डाला। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें :-
विज्ञापन

2 of 15
मेरठ हादसा - फोटो : self
मेरठ में दिल्ली रोड पर बुधवार देर रात पांच लोगों की मौत को भले ही सड़क हादसा कहा जाए। लेकिन यह बेरहम व्यवस्था का कत्ल है। डेढ़ घंटे तक घायल गाड़ी के नीचे शहर के बीचोंबीच तड़पते रहे और सरकारी तंत्र गायब रहा। यदि यह आला अफसर तत्काल मौके पर पहुंच जाते तो दो लोगों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

3 of 15
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि यह बेकाबू कंटेनर जिस समय दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल की तरफ से शहर में घुसा तो उस समय तक दिल्ली रोड की अधिकांश दुकानें बंद हो जाती हैं। दिल्ली रोड पर वाहनों का आवागमन भी कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि शॉप्रिक्स चौराहे पर सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस के बाहर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाती है। लेकिन रात के दस बजते ही शहर की सड़कों से पुलिस गायब हो गई। यदि चेकिंग हुई होती तो कंटेनर के चालक को पकड़ा जा सकता था। यही वजह रही कि पुलिस के शॉप्रिक्स चौराहे से गायब होने पर चालक ने कंटेनर शहर की तरफ दौड़ा दिया।

4 of 15
मेरठ में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इरा मॉल पर दो की मौत
इस कंटेनर ने दिल्ली चुंगी से करीब 150 मीटर पहले मीट की गाड़ी समेत कई वाहनों में टक्कर मारी। इससे पहले इरा मॉल के पास इसी कंटेनर ने दो लोगों को रौंद दिया। जिनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए तो फुटबॉल चौराहे पर कई रिक्शा चालक और लोग इस कंटेनर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

5 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
व्यवस्था ही नहीं थी
घायल मौके पर तड़पते रहे। लेकिन उन्हें कंटेनर के नीचे से निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबकि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर के दायरे में टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड और देहली गेट थाने के अलावा घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय और नगर निगम का ऑफिस है। रात करीब 12:20 बजे जेसीबी बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक घायलों को निकाला गया, दो लोगों की तड़पकर मौत हो चुकी थी। यदि शहर के बीचोंबीच किसी बड़े वाहन के नीचे फंसे घायलों को निकालने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग जाए तो साफ है कि सिस्टम पूरी तरह पटरी से उतर चुका है।
विज्ञापन

6 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पार्सल कंटेनर ने करीब तीन मिनट में दिल्ली रोड पर कहर बरपा दिया। 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़े इस कंटेनर के सामने जो भी आया, वह या तो घायल हुआ या फिर जान गंवा बैठा। चार लोगों की जान लेने और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल करने के बाद कंटेनर एचआरएस चौक में घुस गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

7 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह हादसा बुधवार रात करीब 10:44 बजे का है। मोहकमपुर के एक ढाबे पर खाना खाकर चालक इस कंटेनर को लेकर दिल्ली रोड पर शहर की तरफ निकला तो एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी। शॉप्रिक्स मॉल के पास कंटेनर की चपेट में एक स्कूटी आई। उसके बाद तो चालक ने कंटेनर को अंधाधुंध दौड़ाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर की स्पीड 100 से ऊपर रही होगी।

8 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोता रहा कंट्रोल रूम 
दिल्ली रोड पर कंटेनर मौत बनकर दौड़ रहा था। लोग घायलों को सड़कों से उठाकर अस्पताल पहुंचाने में लगे थे। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की। लेकिन कंट्रोल रूम सोता रहा और कॉल रिसीव नहीं हुई। इसको लेकर भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

9 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
कंटेनर को फूंकने की कोशिश
लोग कंटेनर के चालक को पकड़ने के लिए उसका पीछा करते रहे। इससे पहले कंटेनर तक लोग पहुंचते, वह फुटबाल चौराहे में घुसा हुआ मिला। जिसके नीचे दो लोग फंसे थे। लोगों ने कंटेनर को आग के हवाले करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोगों ने बीचबचाव करते हुए कंटेनर के नीचे फंसे लोगों की जान बचाने की बात कहकर भीड़ को रोका।

10 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड जाम, मचा कोहराम 
कंटेनर एक के बाद एक वाहनों में टक्कर मारता गया और उसको रोकने के कोई इंतजाम नहीं थे। कोहराम मचता रहा। कोई सुध लेने वाला नहीं था। लोगोें ने खुद ही बैरियर लगाकर दिल्ली चुंगी पर जाम लगाकर वाहनों का रूट बदला। लोग खुद ही व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर थे।

11 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक धमाका हुआ, होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया
मैं तो अपना टेंपो लेकर आ रहा था, तभी पीछे से किसी ने टक्कर मारी। तेज धमाका हुआ और मैं बेहोश हो गया। भगवान का शुक्र है कि मैं जिंदा हूं। दिल्ली रोड पर हुए इस भीषण हादसे में घायल मलियाना निवासी टेंपो चालक प्रदीप कुमार इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं।

12 of 15
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वे रात को अपना टेंपो लेकर दिल्ली रोड की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वो फुटबाल चौक के पास पहुंचे तो पीछे से उनके टेंपो में किसी ने टक्कर मारी। धमाका सा हुआ और उसके बाद मैं बेहोश हो गया। पता नहीं लगा कि क्या हुआ। अस्पताल में होश आने पर घटना का पता चला। मेरे साथ टेंपो में तीन-चार लोग भी थे, उनका भी पता नहीं, वे कहां हैं।

13 of 15
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स कांपलेक्स के पास रहने वाले पल्लेदार विशाल ने बताया कि वो काफी थक गया था। रात को डिवाइडर पर लेटकर आराम कर रहा था। तभी डिवाइडर पर किसी ने टक्कर मारी। तेज आवाज हुई और वह घबराकर डिवाइडर से जा गिरा। उसे बाद उसे कुछ याद नहीं रहा।

14 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम  
पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक अरुण पुत्र करण सिंह निवासी माधवपुरम की पहचान हुई है। जबकि अन्य मरने वाले चार लोगों के शवों की शिनाख्त आधी रात तक नहीं हुई। घायलों में विशाल त्यागी निवासी देवलोक कॉलोनी टीपीनगर और प्रदीप निवासी मोहकमपुर परतापुर बताए गए हैं।
विज्ञापन

15 of 15
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें