फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई हत्याकांड: गंदा खेल दिखाकर करता था दुराचार, बेटियों ने उसी के इस्तेमाल से किया पिता का काम तमाम

Sun, 17 Mar 2019 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
जेई हत्याकांड का खुलासा वाकई समाज को शर्मसार करने वाला है। यह बात सार्वजनिक करने की तो नहीं है, लेकिन समाज को आइना दिखाना जरूरी है। इसी को देखते हुए पुलिस ने प्रेस के सामने इस केस में बड़ा खुलासा किया। जेई अपनी छोटी बच्चियों को मोबाइल में गंदा गेम दिखाता था। बेटियों ने भी पिता जेई को मारने के लिए इसी गेम का सहारा लिया। एक बेटी ने मोबाइल में उसे गेम दिखाया तो दूसरी बेटी ने पिता के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी पवन को बुलाकर सुशील की हत्या करा दी।
विज्ञापन

2 of 9
जांच करती पुलिस
नलकूप के जेई सुशील की हत्या की कहानी जिसने भी सुनी, वहीं हैरान रह गया। सुशील ऐसा कैसे कर सकता है। अपनी मासूम बच्चियों के बारे में कोई भला इतना गंदा कैसे सोच सकता है। सुशील की पत्नी मोनिका ने वारदात के पीछे की सारी कहानी बताई तो पुलिस के भी रूह कांप गई। 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जेई की पत्नी मोनिका ने अपनी सास को पति की करतूत बताई। सास ने अपने बेटे को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जेई की पत्नी ने सास की सहमति से बड़ा खेल खेला। बेटियों के सिर से पिता से साए और खुद के सुहाग को मिटाने के लिए गहरी योजना बनाई। इसमें जेई को उसकी गंदी हरकतों के जरिये ही फंसाया और फिर मौत के घाट उतार दिया। 

4 of 9
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
तुम जाओ, मैं थोड़ी देर में जाऊंगा 
गला काटते ही सुशील बेड पर तड़पने लगा। मोनिका अपनी बेटियों को लेकर वहां से निकल गई। पवन थोड़ी देर रुका। हाथ पैर धोए और कपड़े बदलकर वहां से निकला। पवन जेल चुंगी से पैदल तेजगढ़ी चौराहे पर गया। जहां से सिटी बस से रोडवेज अड्डे पर पहुंचा और बस में बैठकर राजस्थान के लिए निकल गया। मोनिका के फोन की कॉल डिटेल में पवन का नंबर आया। इसके बाद पुलिस ने पवन को राजस्थान से गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
इसलिए लिया प्रेमी का सहारा
मोनिका अकेले अपनी बेटियों के साथ मिलकर सुशील को नहीं मार सकती, यह बात पूरे परिवार को पता थी। जेई को कौन मारेगा, इसको लेकर वह सोचती रहती थी। मोनिका ने कालिंग इंडिया एप मोबाइल में डाउनलोड किया। जिस पर राजस्थान के पवन से दोस्ती हुई। 
विज्ञापन

6 of 9
इसी आवासीय कॉलोनी में रहते थे जेई
मोनिका की उम्र 34 साल है और पवन 20 साल का है। दोनों की फोन पर चेटिंग हुई और दोस्ती प्रेम में बदल गई। पवन चार बार मेरठ में मोनिका से मिलने आया। पवन मोनिका से शादी करने की बात करने लगा। मोनिका ने पति की घिनौनी हरकत के बारे में भी पवन को बताया और कहा कि तुम मेरे पति को मार दो। 
विज्ञापन

7 of 9
जांच करती पुलिस
परिवार बोला, कोई पछतावा नहीं 
प्रेसवार्ता में मोनिका ने साफ कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। सुहाग मिट गया, इसका दुख है, लेकिन बेटी का दुख कैसे देख पाती। पवन से दोस्ती करने के पीछे सिर्फ बेटियों को इंसाफ दिलाना था। सुशील के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध थे। मोनिका का कहना है कि मैने सुशील की मां को भी बताया था। सुशील की करतूत जिसने भी सुनी, वह हैरत में पड़ गया।

8 of 9
जेई की पत्नी व आरोपी पवन
एक साल पहले की घिनौनी हरकत 
पुलिस के मुताबिक सुशील ने एक साल पहले बेटी के साथ घिनौनी हरकत की थी। इसकी जानकारी मोनिका को बच्ची ने दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मोनिका ने पति की घिनौनी हरकत खुद देखी। पति को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। तभी से मोनिका ने उसको मारने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन

9 of 9
जेई की पत्नी
जुवेनाइल कोर्ट में पेश होगी बच्ची 
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि पवन और मोनिका को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 13 साल की बच्ची को पुलिस जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। कोर्ट तय करेगा कि बच्ची को कहां भेजा जाएगा। इस मामले में तीनों को हत्या का आरोपी बनाया गया, जबकि सुशील की मां को अनुच्छेद 120 बी (साजिश रचना) का आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें