मृतक छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
भाई यहां सब ठीक चला रहा है, पढ़ाई भी ठीक हो रही है
निखिल के साथ उसके भाई मुकुल की दो दिन पहले ही बातचीत हुई थी। इस बातचीत को याद कर मुकुल के आंसू छलक आए। मुकुल ने बताया कि दो दिन पहले ही निखिल का फोन आया था। उसने बताया था कि भाई मेरठ में सब ठीक चल रहा है, पढ़ाई भी ठीक हो रही है, आप बताओ कैसे हो, मम्मी-पापा व शिवानी कैसी है। दोनों भाईयों में करीब दस से पंद्रह मिनट बातचीत हुई। दोनों के बीच वह आखिरी बातचीत थी।