फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti: पश्चिमी यूपी के जिलों में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर की जयंती, लोगों में दिखा गजब का उत्साह, तस्वीरें भी हैं खास

Fri, 15 Apr 2022 01:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी धर्मों के उत्थान के लिए अपना समस्त जीवन समाज को अर्पण कर दिया। उनकी परिकल्पना एक समुदाय का विकास करने की नहीं बल्कि सभी पिछड़ों को शिक्षित करने की थी। आज हम उनके विचार व उनके आदर्शों के पथ पर चलें तो यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बात गुरुवार को बाबा साहेब की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कही। इस मौके पर पश्चिमी यूपी के जिलों में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। घरों को रंगीन रोशनी और दीप माला से सजाया गया। वहीं शहरों में निकाली गईं भव्य शोभा यात्राओं ने मन मोह लिया।  
 
डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में 131वीं जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन सदर भैसाली ग्राउंड में किया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। यहां से शोभायात्रा पंचशील झंडों की अगुवाई में शुरू हुई। बग्गी पर बाबा साहब के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया गया। युवा और वृद्ध सभी यात्रा में बाबा साहब का जयघोष करते रहे। राष्ट्र प्रेम और महापुरुषों की झांकियों को यात्रा में शामिल किया गया। क्रांति और गदर जैसी फिल्में यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं।

जिलाधिकारी ने किया बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण
कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर जिलाधिकारी के. बालाजी ने माल्यार्पण किया। जन जागृति परिषद् के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। फतेउल्लापुर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन

2 of 7
बाबा साहेब की जयंती पर डांस करते युवा। - फोटो : amar ujala
बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प 
मुजफ्फरनग में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर में बैंडबाजों और झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कचहरी गेट के अंबेडकर पार्क में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम किए। 

टाउन हाल प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। सपा नेता राकेश शर्मा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि दलितों और वंचितों को बराबरी का हक दिलाने का काम आंबेडकर ने ही किया। शोभायात्रा टाउनहाल प्रांगण से प्रारंभ होकर शिवचौक से होती हुई कचहरी गेट बाबा साहेब की मूर्ति के पास शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
बिजनौर जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। झांकियों निकाली गईं। कई जगह झांकी के साथ साथ अखाड़े भी शामिल रहे। कलाकारों ने रोमांचक करतब दिखाए। 

गुरुवार को विकास भवन में डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, एडीएम प्रशासन और सदर एसडीएम समेत अनेक लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम से पहले प्रभातफेरी निकाली गई। 

4 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
देवबंद नगर एवं देहात में हर्षोल्लास से मनाई गई आंबेडकर जयंती  
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती सहारनपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर युवा पीढ़ी से उनके विचारों को जीवन में ग्रहण करने की शिक्षा दी। 

रविदास मार्ग (जाटव नगर) में विचार गोष्ठी में पूर्व सभासद राजकुमार जाटव, यशपाल सिंह व महेंद्र जाटव ने कहा कि आंबेडकर द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

5 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लें हम सब 
शामली जिले भर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके याद किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर आश्रम सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

विकास भवन के सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य गोष्ठी आयोजित की गई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बाबा साहेब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

6 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं और विचारधारा से ही समाज में बनेगी समरसता 
बागपत में गुरुवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। रटौल में समाज के लोगों ने रथ यात्रा निकाली। इसके अलावा राजनैतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर की शिक्षाओं और विचारधारा से ही समाज में समरसता बनेगी।

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र के उत्थान के लिए उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती। - फोटो : amar ujala
रटौल में निकाली बाबा साहेब की शोभायात्रा
चांदीनगर के रटौल गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बिनौली के दरकावदा गांव की हरिजन चौपाल में अनिल प्रधान, बिजेंद्र कुमार ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बरनावा में जयकुमार जाटव, ब्रह्मानंद जाटव आदि ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। बिनौली की हरिजन चौपाल में मास्टर सुरेंद्र सिंह और प्रधानपति उपेंद्र धामा आदि ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें