फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को मारी गोली, कोमा में ब्वॉयफ्रेंड, 16 दिन बाद जंगल में मिली सोनिका की लाश

Sat, 26 Nov 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सोनिका का फाइल फोटो व जांच करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के पाली निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम का पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। सोनिका 11 नवंबर को लापता हो गई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार युवती की गोली मारकर की हत्या की गई है। उसका शव अटेरना के जंगल मे गंग नहर पटरी के बराबर में मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रोडवेज लिपिक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। गंनहर में डूबे होने की आशंका के चलते शुक्रवार को गंगनहर में उसकी दिनभर तलाश की गई। पीएसी के गौताखोर शाम तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके अलावा पुलिस व परिजनों ने उसकी तलाश में जंगल खंगाला। फिलहाल परिजन गंगनहर पटरी पर डेरा डाल लिया। शुक्रवार शाम को पुलिस टीम को सफलता मिली और युवती का शव बरामद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना स्थित पाली गांव की निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम का शव शुक्रवार को 16 दिन बाद जंगल में मिला। पुलिस के मुताबिक शादी से मना करने पर सोनिका के प्रेमी दबुथवा सरधना निवासी सनी ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। प्रेमी की हालत नाजुक है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। सोनिका 11 नवंबर को लापता हो गई थी। अब जंगल में उसका शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज लिपिक सोनिका सोम पुत्री लाखन सोम के लापता होने के बाद परिजनों ने सरधना थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार के मुताबिक सोनिका का दबथुवा गांव निवासी सनी कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

एक सीसीटीवी कैमरे में सोनिका सनी के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी हैं। 30 मिनट बाद बाइक पर अकेले सनी को देखा गया। सनी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और कोमा में है। पुलिस को पहली ही शक था कि सनी ने युवती की हत्या कर खुद को गोली मारी है। इसके चलते पुलिस कई दिन से युवती को गंगनगर में ढूंढने में लगी थी। पीएसी के गोताखोर भी लगे रहे।

 

4 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस ने गंगनहर पटरी के पास अटरेना गांव से एक किमी दूर जंगल में युवती को ढूंढना शुरू किया। यहां युवती का शव मिल गया। जानकारी मिलने पर सीओ सरधना आरपी शाही और इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान सोनिका के परिजनों को भी बुलाया गया और शव की शनाख्त कराई गई।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसकी जेब से रोडवेज विभाग से संबंधित पेपर और सेफ की चाबी मिली है। शव काफी दिन पुराना बताया गया। इसमें पेट में गोली लगे होने के निशान मिले और सिर में भी चोट लगी है। सोनिका के भाई अभिषेक ने बताया कि पांच पहले वह रोडवेज में लिपिक के पद पर तैनात हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सनी के होश में आने पर खुलेगा सारा राज
पुलिस के मुताबिक सनी के होश में आने के बाद ही सारा राज खुल सकेगा। सनी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। उसके होश में आने के बाद ही सोनिका की हत्या का राज खुलेगा। अभी तक यही जानकारी मिली है कि सनी शादी का दबाव बना रहा था।

इससे मना करने पर सोनिका की जान ली गई। पुलिस का दावा कि सनी का मोबाइल भी मिल गया है। उसके मोबाइल में चार-पांच कॉल की रिकॉडिंग मिली है। इससे लग रहा है कि दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
सनी के खिलाफ सोनिका की हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी सनी अभी कोमा में है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सनी ने सोनिका की हत्या कर खुद को गोली मारी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें