फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम

Tue, 30 Aug 2022 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक मैनेजर की पत्नी और पांच साल बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं देर रात नींद से जागी पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। इससे पहले कई बार बैंक मैनेजर ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन, पुलिस ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये है वारदात
हस्तिनापुर में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक मैनेजर संदीप कुमार के घर में डकैती के बाद उनकी गर्भवती पत्नी व बेटे का कत्ल कर दिया गया। सवाल है कि डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

2 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
वहीं शाम में ऑफिस से घर लौटने के बाद जब मैनेजर को घर पर ताला लगा मिला तो वह सीधे थाने पहुंच गए। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और मैनेजर वापस घर आए। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। वहीं परिजनों ने ताला तोड़ा तो अंदर का हाल देख पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन

3 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
मोबाइल घर में और स्कूटी गायब मिली
शिखा के दोनों मोबाइल घर में टेबल पर रखे थे, जबकि स्कूटी गायब थी। बैंक मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि घर से ढाई लाख रुपये नगद और 15 लाख के जेवरात गायब हैं।

4 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
करीबी पर जताया शक 
परिवार का कहना है कि करीबी पर डकैती के बाद हत्या करने का शक है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। परिजनों का कहना है कि शिखा गर्भवती थी और वह घर से बाहर नहीं जाती थी। 
विज्ञापन

5 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि घर में बाहर के लोगों की आवाजाही भी कम थी। सिर्फ परिचित ही आते थे। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिखा से दरवाजा खुलवाया गया और फिर बदमाशों ने वारदात की।
विज्ञापन

6 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
सुबह 9:30 बजे हुई थी शिखा से बात
मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि सुबह 9:30 बजे शिखा से फोन पर बात हुई थी। वह सुबह 8:00 बजे घर से चले थे। बैंक में पहुंचने के बाद ही बात हुई। उसके बाद कोई बात नहीं हुई। छह साल पहले संदीप और शिखा की शादी हुई थी। शिखा और उसके बच्चे की हत्या की जानकारी लगने पर उसके मायके वाले भी हस्तिनापुर पहुंच गए। शाम 4:00 बजे संदीप की मां घर पर गई थी, उस समय भी घर पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी ने दोपहर बाद शिखा को घर के बाहर देखना बताया है।
विज्ञापन

7 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक का नंबर भी परिजनों ने बताया है। पुलिस ने इस नंबर के आधार भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के हर बिंदु पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

8 of 8
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

बैंक मैनेजर ने थाने में पत्नी और बेटे के गुम होने की बात बताई थी। बाद में परिवार के लोगों ने ही ताला तोड़ा। मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - एसएसपी रोहित सजवाण सिंह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें