फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: बीएससी के छात्र की हत्या से फूटा आक्रोश, दोस्त की प्रेमिका के चक्कर में गई बेकसूर की जान

Thu, 19 Jan 2023 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
ग्यारवीं कक्षा की छात्रा से प्रेम-प्रसंग करने को लेकर इंटर के छात्र वरुण और सोपिन में तनातनी थी। छात्रा ने वरुण के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर थाने में दी। इसके बावजूद मेडिकल पुलिस गंभीर नहीं हुई। नतीजा बुधवार को बेकसूर कार्तिक भड़ाना की हत्या हो गई। बताया गया कि अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद हत्या न होती। इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ कर बवाल कर दिया। पुलिस के साथ भी भीड़ ने हाथापाई की। बताया गया कि भीड़ ने एक युवक को आरोपी बताकर पीट दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया था। जागृति विहार को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
बुधवार शाम 4:00 बजे कार्तिक अपने दोस्त उज्ज्वल के मामा के बेटे की सगाई में जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसके मोबाइल पर दूसरे दोस्त उमंग की कॉल आ गई और कहा कि मुझे भी कार्यक्रम में जाना है। वह उसे जागृति विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास से ले ले। कार्तिक अपने दोस्त के साथ कार में सोमदत्त विहार गेट पर पहुंचा, जहां वरुण अपने भाई तरुण सहित अन्य छात्रों ने साथ उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया, गाड़ी में तीन युवक बैठ थे। वरुण और तरुण ने कार्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ सिर, पेट और सीने पर आठ वार किए।
 
विज्ञापन

3 of 8
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
लहूलुहान होकर कार्तिक जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। कार्तिक को उसके दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4:20 बजे कार्तिक के दोस्त और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां हंगामा शुरू हो गया। कार्तिक के एक दोस्त ने भीड़ में खड़े एक युवक को आरोपी बताकर हमला बोल दिया। भीड़ ने उक्त युवक को पीटा और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते-देखते वहां बवाल हो गया और घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 30 मिनट तक गढ़ रोड पर अराजकता का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। 

4 of 8
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
कार्तिक के चाचा को धमकाने पर हंगामा 
माहौल गर्माने पर पुलिस ने लाठी फटकारीं और कार्तिक के चाचा को धमकाया। जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। वह पुलिस से हाथापाई तक करने लगे। थाना पुलिस को भीड़ ने खरीखोटी सुनाई। बाद में एसपी सिटी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसपी सिटी ने लोगों काे आश्वासन दिया कि वाहनाें में तोड़फोड़ न करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
छावनी में तब्दील मेडिकल इलाका 
भीड़ को पता चला कि आरोपी वरुण व उसका भाई तरुण है, जो कि जागृति विहार सेक्टर-8 के निवासी हैं। भीड़ आरोपियों के घर की तरफ जाने लगी, जिस पर भारी पुलिस फोर्स लगाकर उनको राेका गया। जागृति विहार, सोमदत्त विहार, पोस्टमार्टम हाउस और मेडिकल थाने तक लोगों की भीड़ लगी थी। कानून व्यवस्था देखते हुए पीएसी और क्यूआरटी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ने मेडिकल इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
दोस्त की प्रेमिका के विवाद में गई जान
पुलिस के मुताबिक, ग्यारहवीं की छात्रा का इंटर के छात्र सोपिन के साथ प्रेम-प्रसंग है। सोपिन का दाेस्त कार्तिक है। एक सप्ताह पहले सोपिन ने अपने दोस्त कार्तिक और अन्य साथियों से बताया कि उसकी प्रेमिका को जागृति विहार निवासी वरुण परेशान कर रहा है। वह बार-बार प्रेमिका पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। जिस पर वरुण को सबक सिखाने का प्लान सोपिन और उसके दोस्तों ने बनाया था। छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तभी पुलिस को सारी जानकारी मिली। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि कार्तिक का इस विवाद से कोई लेनादेना नहीं था। लेकिन दोस्त की प्रेमिका का विवाद मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन

7 of 8
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
दस गांवों से गुर्जर समाज के लोग पहुंचे 
कार्तिक की हत्या का पता लगते ही फफूंडा, जुर्रानपुर, काजीपुर, घनौटा, नवल, हसनपुर सहित 10 गांवों के गुर्जर समाज के लोग मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। उनके साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों ने मांग की कि कार्तिक के हत्यारोपियों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा कई गांव के लोग सड़क पर बैठने को मजबूर होंगे। एसएसपी ने आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
साथियों को पिटते देख तरुण ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार
एसपी सिटी पीयूष सिंह के अनुसार, वरुण व तरुण अपने चार साथियों के साथ बीडीएस कॉलेज के बाहर खड़े थे। कार्तिक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा था। इससे पहले कार्तिक का दोस्त उमंग, सोपिन व अन्य तीन युवक वहीं खड़े थे। आमना-सामना होते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, सिर में डंडा लगने पर कार्तिक घायल हो गया था। इसके बाद उसके साथियों ने वरुण पक्ष पर हमला बोल दिया। कार्तिक के साथी जब दूसरे पक्ष पर भारी पड़ने लगे तो तरुण ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें