मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में बेटे अब्दुल्ला के शव से लिपटकर मां शाहीन के आंसू थम नहीं रहे थे, वह फूट-फूटकर रो पड़ी। रोते हुए कह रही थी कि मेरे बच्चे को घर से बुलाकर मार डाला, मेरे अबदुल्ला...मैं अब किसके लिए काम पर जाऊंगी। एक घंटे पहले मेरा बच्चा ठीक था। मैं इसके पिता के बगैर अपने बच्चे को देखकर किसी तरह जी रही थी।