हत्यारोपी योगेंद्र
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि सीमा इंचौली से टेंपो से रक्षापुरम उतर जाती थी, यहां से जोेगेंद्र रोजाना बाइक पर उसे न्यू मीनाक्षीपुरम छोड़ देता था। तीन दिन पहले जोगेंद्र सीमा को लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद भी विवाद हुआ। यह भी पता चला है कि जोगेंद्र पत्नी से फोन पर बात करता था, इसे लेकर सीमा नाराज थी। वहीं, जोेगेंद्र और सीमा के लिव-इन में रहने को लेकर दोनों के परिवारों में कई बार विवाद हुआ। सीमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि सतेंद्र बार बार उसे जाति सूचक शब्द कहता था।