फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कूचकर हत्या: गाड़ी के पीछे छिपकर मां का दफीना देख रहा था नफीस, पता लगते ही चचेरे भाइयों ने ले ली जान

Thu, 13 Nov 2025 12:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में दिल दहला देने वाली वारदात। मां के जनाज़े में शामिल होने आया बेटा नफीस ईंट से कूंचकर मार डाला गया। प्रेम संबंध को लेकर चल रहे पुराने विवाद में चचेरे भाइयों ने अंजाम दी हत्या।

विज्ञापन
1 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
बागपत में बुधवार को हुई वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। शहर के पांडव मार्ग स्थित कब्रिस्तान के बाहर नफीस (33) की चचेरे भाइयों ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी।

नफीस अपनी 80 वर्षीय मां मकसूदी की मौत के बाद जनाजे में शामिल होने सहारनपुर से घर लौटा था। लेकिन उसे अंदेशा था कि उसके परिवार वाले उससे अब भी नाराज हैं। इसलिए वह कब्रिस्तान के अंदर नहीं गया और दूर एक गाड़ी के पीछे छिपकर मां का आखिरी दीदार कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले प्रेम में घर छोड़ दिया था नफीस ने
यासीन, जो नफीस का बड़ा भाई है, ने बताया कि छह साल पहले नफीस ने अपने चचेरे भाई शौकीन की पत्नी शब्बो से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों घर छोड़कर सहारनपुर चले गए और वहीं चिलकाना अड्डे के पास एक नर्सरी में काम करने लगे। इस घटना के बाद परिवार में भारी तनाव पैदा हुआ और रिश्ते पूरी तरह टूट गए। उस वक्त पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए थे, लेकिन शब्बो ने शौकीन के पास लौटने से इनकार कर दिया था। तब से नफीस अपने परिवार से कट चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
भाइयों ने दी थी धमकी, फिर भी आया मां के जनाजे में
बुधवार सुबह नफीस को सहारनपुर में खबर मिली कि उसकी मां का निधन हो गया है। बेटे का दिल मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने को बेचैन हो उठा। उसने घर फोन किया, लेकिन भाइयों ने साफ कह दिया कि अगर वह आया तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बावजूद नफीस खुद को रोक नहीं पाया और दोपहर तक बागपत पहुंच गया।

4 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
20 मीटर दूर गाड़ी के पीछे छिपा, पर बच नहीं सका
परिजनों के अनुसार नफीस कब्रिस्तान में न जाकर बाहर एक गाड़ी के पीछे खड़ा होकर मां के जनाजे को देख रहा था। तभी शौकीन, उसका बेटा मोहसिन, भाई रहीसू, मुश्तकीम, पिता यामीन और रिश्तेदार शमीम वहां पहुंचे। उन्होंने पहले उसे घेर लिया, फिर अचानक उस पर ईंटों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। नफीस जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

5 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सका
गंभीर हालत में परिजन नफीस को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जैसे ही मौत की पुष्टि हुई, परिवार में कोहराम मच गया। मां का जनाज़ा और बेटे की लाश एक साथ देख परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पूरे इलाके में मातम पसर गया।
विज्ञापन

6 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली में हंगामा, एक आरोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहां देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने समझाने की कोशिश की और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतक के बेटे अरमान की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर खून से सनी ईंट और टी-शर्ट बरामद कर ली गई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मां के दफीने में आए बेटे की ईंट से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव में खामोशी, रिश्तों की नफरत ने ली जान
वारदात के बाद पांडव मार्ग पर सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि नफीस कभी-कभी छिपकर अपनी मां से फोन पर बात करता था, लेकिन परिवार के अन्य लोग उसे माफ करने को तैयार नहीं थे। मां की मौत पर वह आखिरी बार घर आया और वही उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें