मेरठ के भावनपुर निवासी गुड्डू ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले चेन्नई में रहने वाले अपने बड़े भाई जमील को सुबह 5:15 बजे तीन सेकेंड का ऑडियो भेजा था। ऑडियो में था ‘अस्सलाम वालेकुम भाईजान... हद हो गई... आज दो मौतें होंगी’। पुलिस ने ऑडियो को सुना। फिर गुड्डू की जेब की तलाशी ली, जिसमें सुसाइड नोट मिला। दोनों चीजें मिलते ही पुलिस ने घटना को आत्महत्या मान लिया।