फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या-आत्महत्या : चाची-भतीजे की अधूरी मोहब्बत ने चार बच्चों से छीना मां का प्यार, कलंकित हुए रिश्ते

Sat, 10 Apr 2021 09:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- भावनपुर के लालपुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात, पहले दोनों ने जहर खाया 
- रिश्ते में चाची-भतीजा थे युगल, महिला के हैं चार बच्चे 
विज्ञापन
1 of 5
गुड्डू व प्रेमिका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार तड़के सनसनीखेज वारदात हो गई। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी खुद गोली मारकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम ने युवक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल से 3 सेकेंड का ऑडियो बरामद किया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। 




 
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे गुड्डू (23) पुत्र अलीशेर का चार बच्चों की मां (38) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में चाची-भतीजा का रिश्ता था। शनिवार सुबह 5:30 बजे प्रेमी-युगल ने गांव के बाहर पथवारे में पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके कुछ देर बाद गुड्डू ने पिस्टल से प्रेमिका की छाती और हाथ में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर अपने माथे पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन

3 of 5
मौके से बरामद पिस्टल - फोटो : amar ujala
गोलियों की आवाज सुनकर गुड्डू के पिता अलीशेर और मां राहिल मौके पर पहुंचे। भयावह मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। इससे पहले भीड़ इकट्ठा होती अलीशेर ने घटनास्थल से उठाकर पिस्टल छुपा दी।

जानकारी लगते ही एसपी देहात केशव कुमार और एसएसपी अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। ऑडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
रिश्ते को भी किया कलंकित
भावनपुर में प्रेमी युगल ने पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। बताया है कि युवक व महिला के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर था। बताया है कि गुड्डू की उम्र 23 साल थी और महिला की उम्र 38 साल थी।

हालांकि दोनों सगे चाची-भतीजे नहीं थे। लेकिन परिवार के रिश्तो में दोनों का नाता है। चाची-भतीजे के इस प्रेम ने बच्चों से उनकी मां का प्यार छीन लिया। महिला के चारों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया है कि बड़ी बेटी 16 साल की और सबसे छोटा बच्चा 2 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
तीन घंटे बाद पुलिस ने बरामद की पिस्टल
सुसाइड नोट और तीन सेकंड के ऑडियो से स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने खुद ही जान दी है। लेकिन घटनास्थल पर पिस्टल ने मिलने को लेकर कई सवाल उठे। पुलिस ने गुड्डू के पिता अलीशेर सहित चार लोग हिरासत में लिए।  

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अलीशेर ने मौके से पिस्टल उठाकर छुपाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अलीशेर की निशानदेही पर घटनास्थल से चंद कदम की दूरी से पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें